Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Mumbai में ऑटो चालक पर हमला करने वाले 4 लोग गिरफ्तार, Marathi भाषा प्रदर्शन से जुड़ा मामला

    2 hours from now

    1

    0

    मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार को मराठी बोलने वाले एक ऑटो चालक द्वारा की जानकारी से जुड़े नियम के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने से इनकार करने पर चार ऑटो चालकों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। इस घटना के बाद स्थानीय मराठी भाषी लोगों और उत्तर भारत से आए चालकों के बीच तनाव पैदा हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोपहर में उपनगरीय कांदिवली में प्रकाश शेजवाल पर कथित तौर पर हमला करने के आरोप में सुरेश यादव, महेंद्र यादव, अनिल कुमार यादव और नूरुल अंसारी को गिरफ्तार किया।अधिकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा चालक राज्य सरकार के मराठी को ‘‘कामकाजी भाषा’’ के रूप में लागू करने के अभियान के विरोध में एमजी रोड पर एकत्र हुए थे। प्रदर्शनकारी अन्य ऑटो चालकों से भी अपने वाहन नहीं चलाने की अपील कर रहे थे। अधिकारी ने बताया कि शेजवाल अपनी ऑटो-रिक्शा में यात्रियों को ले जाते रहे, जिससे कुछ प्रदर्शनकारी नाराज हो गए और उन्होंने उसे अपशब्द कहे, जबकि चार आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। इस बीच अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को पूरे महाराष्ट्र के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों ने 331 ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालकों को नोटिस जारी किए, जिनमें से मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) के 139 चालक भी शामिल हैं। इन चालकों को मराठी का कामकाजी ज्ञान न होने के कारण नोटिस दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Amit Shah ने सुरक्षा एजेंसियों को दिए निर्देश, घुसपैठ और आतंकवाद के खिलाफ करें AI का इस्तेमाल
    Next Article
    Navi Mumbai में FDA की बड़ी कार्रवाई, 4,710 लीटर मिलावटी दूध किया नष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment