Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनंत अंबानी ने गिरिराजजी की 12 किमी की परिक्रमा की:280 किलो के 56 व्यंजनों का भोग लगाया, भक्तों संग डांस किया

    8 hours ago

    1

    0

    उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने शुक्रवार को गिरिराजजी की 12 किमी की परिक्रमा की। उन्होंने यह दूरी 3:30 घंटे में पूरी की। रास्ते में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। आतिशबाजी की। अनंत ने भजनों पर डांस भी किया। उन्होंने मुखारविंद मंदिर जाकर गिरिराज महाराज को 280 किलो के 56 व्यंजनों का भोग लगाया। मंदिर के सेवायत गोस्वामी विशाल बाबा ने भगवान की शयन आरती कराई। अनंत अंबानी शुक्रवार शाम को आगरा एयरपोर्ट पर उतरे थे। वहां से सड़क मार्ग के रास्ते शाम 8 बजे मथुरा के गोवर्धन पहुंचे। उनके साथ सपा सांसद धनराज परिमल नाथवानी भी थे। अनंत अंबानी बोले- मथुरा आकर जो खुशी मिली उसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता अनंत अंबानी ने कहा-आज मैं यहां अपने दादा-दादी की वजह से हूं। यहां जो अनुभव हुआ, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। यहां आकर भावों से भर गया हूं। अनंत अंबानी ने कहा- मैंने अपने देश की भलाई, प्रधानमंत्रीजी की लंबी उम्र और देश के हर एक नागरिक के कल्याण के लिए प्रार्थना की है। श्रीनाथजी हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। अनंत के साथ 150 निजी और 50 सीआरपीएफ जवानों का सुरक्षा घेरा था। अनंत ने जतीपुरा स्थित गंगा धाम में रात्रि विश्राम किया। अनंत अंबानी बोले- ब्रजवासियों की आस्था देखकर भावविभोर हूं अनंत अंबानी ने कहा- गोवर्धन परिक्रमा एक गहरी भावना जगाती है, ऐसा लगता है मानो मेरा हृदय श्री कृष्ण और श्री श्रीनाथजी से जुड़ रहा है। यहां के लोगों ब्रजवासियों की गहरी आस्था को देखकर मैं सचमुच भावविभोर हो गया हूं, और मैं उनका हृदय से आभारी हूं। उन्होंने इतने अपार प्रेम के साथ मेरा स्वागत किया। मैं परिक्रमा कर रहे सभी लोगों को हृदय से धन्यवाद देता हूं और उन्हें नमन करता हूं। मैं भावनाओं से भर गया हूं। अनंत अंबानी ने कहा- देश की भलाई के लिए श्रीनाथजी से प्रार्थना करूंगा अनंत अंबानी ने कहा- मैं अपने देश की भलाई, हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी की लंबी उम्र और देश के हर एक नागरिक के कल्याण के लिए प्रार्थना करूंगा। मैं अपने परिवार, पूरे रिलायंस परिवार और भारत के सभी जीव-जंतुओं के लिए भी प्रार्थना करूंगा। श्री श्रीनाथजी हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलडोजर हादसे में जेल गए लोगों की पैरवी करेगी सपा:अखिलेश यादव ने अपडेट लिया; हाईकोर्ट में कानूनी मदद करेगी पार्टी; गोरखपर आएगा प्रतिनिधिमंडल
    Next Article
    UPPCS-2025 पर हाईकोर्ट का फैसला, वकीलों की दलीलें:रिजल्ट रिवाइज होगा, मुख्य परीक्षा दोबारा और इंटरव्यू नए सिरे से होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment