Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलडोजर हादसे में जेल गए लोगों की पैरवी करेगी सपा:अखिलेश यादव ने अपडेट लिया; हाईकोर्ट में कानूनी मदद करेगी पार्टी; गोरखपर आएगा प्रतिनिधिमंडल

    8 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख के रोड शो के दिन 18 नवंबर को बुलडोजर (जेसीबी) से दबकर एक बच्चे आर्यवर्धन सिंह की मौत के मामले में गिरफ्तार कार्यकर्ताओं की पैरवी सपा करेगी। इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है और 8 लोग जेल भेजे गए हैं। इनमें से अधिकतर सपा के कार्यकर्ता हैं। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर प्रशासनिक अधिकारियों से भेंट करेगा। शुक्रवार को गोरखपुर से गए सपा नेताओं से पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस केस का अपडेट पूछा है। इसमें किस तरह से इन कार्यकर्ताओं की मदद की जाए, इसको लेकर चर्च भी हुई है। सपा प्रमुख ने निर्देश दिया है कि पार्टी के पैनल वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं से विमर्श करके इस मामले में जो जरूरी कानूनी सहायता हो, कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराई जाए। सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। सपा प्रमुख ने शुक्रवार को गोरखपुर के निवर्तमान एवं पूर्व जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों एवं चुनाव लड़ चुके नेताओं को लखनऊ बुलाया था। वहां गोरखपुर के हालात पर चर्चा हुई। सपा प्रमुख ने बुलडोजर केस में यहां के नेताओं से अपडेट पूछा। नेताओं ने बताया कि कोर्ट में पैरवी की जा रही है। अखिलेश यादव ने यह भी पूछा कि इस मामले में क्या किया जा सकता है। सभी ने मजबूत पैरवी की जरूरत बताई। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से इस संबंध में अधिवक्ताओं से बात करने का निर्देश दिया है। पहले यह तय किया जाएगा कि जमानत करानी है या रिमांड खत्म कराना है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर हाल में सभी की मदद की जाएगी। गोरखपुर से गए एक नेता ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रमुख रूप से इसी मुद्दे पर चर्चा की है। जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मुलाकात के बाद यदि प्रशासन का रवैया समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न का रहा और फर्जी केस लगाने की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी गोरखपुर में आंदोलन करने को बाध्य होगी। 66 लोगों पर दर्ज है एफआईआर बच्चे की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी 19 नवंबर को उसके घर गए थे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया था। मुख्यमंत्री ने इसे हत्या माना था। इसके बाद परिजनों की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने छानबीन के बाद 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। 20 नवंबर को जेसीबी के चालक विनोद, नरसिंह यादव, राहुल यादव, वीरेंद्र यादव, शिवांग निषाद गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। इसी तह 21 नवंबर को योगेश यादव, मृत्युंजय यादव उर्फ बिट्‌टू एवं मनोज यादव को जेल भेजा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SN में कैंसर के 35 जटिल मामलाें पर मंथन:आगरा मेडिकल कॉलेज में चल रहा प्रशिक्षण, आसान होगा इलाज
    Next Article
    अनंत अंबानी ने गिरिराजजी की 12 किमी की परिक्रमा की:280 किलो के 56 व्यंजनों का भोग लगाया, भक्तों संग डांस किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment