Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपेक्षा समिति ने बच्चों को स्वास्थ्य-पोषण का महत्व बताया:दिव्यांगजनों की समस्याओं को जाना, सम्मान की बात की

    17 hours ago

    1

    0

    औरैया। अपेक्षा महिला एवं बाल विकास समिति ने शनिवार को ग्राम जनेतपुर धौरेरा में स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही दिव्यांगजनों की समस्याओं को भी समझा गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और पोषण के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। समिति की टीम ने गांव के दिव्यांग एवं अनाथजनों से उनके घरों पर जाकर मुलाकात की। टीम ने उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति, उपलब्ध संसाधनों, आजीविका के साधनों और उनकी आवश्यकताओं के बारे में जानकारी जुटाई। इस अवसर पर समिति की परियोजना समन्वयक शिप्रा मिश्रा ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं, लेकिन उन्हें जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि परिवार और समाज से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर उनका आत्मविश्वास प्रभावित होता है, जिसका उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। मिश्रा ने जोर देकर कहा कि दिव्यांगजनों को दया नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान और सहयोग की आवश्यकता है। इससे वे भी आत्मनिर्भर और गरिमापूर्ण जीवन जी सकेंगे। कार्यक्रम के समापन पर समिति ने दिव्यांगजनों को जूस और च्यवनप्राश वितरित किया। वहीं, विद्यालय के बच्चों को फ्रूटी दी गई। इस कार्यक्रम में समाजसेवी अनुज कुमार (ग्राम जनेतपुर घरौरा) ने विशेष सहयोग प्रदान किया। समिति ने बताया कि अनुज कुमार गांव के दो दिव्यांगजनों ज्ञानेंद्र पाल और छोटेलाल के जीवन-यापन में व्यक्तिगत रूप से आर्थिक मदद कर रहे हैं। समिति ने अनुज कुमार के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्य समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, समिति के कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सुबह से तेज धूप, 34⁰C तक पहुंचेगा तापमान:हल्की बारिश का अलर्ट, 79% ह्यूमिडिटी से उमस करेगी परेशान
    Next Article
    प्रतापगढ़ में चोरी के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली:दुबई के कारोबारी के घर से नकदी, जेवरात और डीवीआर चोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment