Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में चोरी के 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली:दुबई के कारोबारी के घर से नकदी, जेवरात और डीवीआर चोरी

    16 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के कुंडा कस्बे में एक कारोबारी के बंद मकान से लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और सीसीटीवी डीवीआर चोरी हो गए। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस चोरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। यह घटना कुंडा के शांतिनगर मोहल्ले में हुई। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुरैनी गांव निवासी अमर सिंह यादव दुबई में रहकर व्यापार करते हैं। उन्होंने कुंडा में यह मकान बनवाया है, जहां उनकी मां राजकिशोरी रहती थीं। तीन दिन पहले राजकिशोरी मकान में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव मुरैनी चली गई थीं। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देखा। उन्होंने तत्काल राजकिशोरी को चोरी की आशंका की सूचना दी। जानकारी मिलने पर राजकिशोरी अपने दूसरे बेटे उमेश यादव के साथ मौके पर पहुंचीं। घर पहुंचने पर मुख्य गेट के साथ-साथ चार कमरों के ताले और कुंडियां भी टूटी मिलीं। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच में पता चला कि करीब 40 हजार रुपये नकद और लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का रुख ऊपर की ओर कर दिया था। इसके बाद वे कैमरों की रिकॉर्डिंग वाला डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इससे आशंका है कि चोरों ने अपनी पहचान छिपाने और पुलिस को सबूत न मिलने देने के लिए पूरी तैयारी की थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि चोरी के मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम घटना के खुलासे में लगी है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपेक्षा समिति ने बच्चों को स्वास्थ्य-पोषण का महत्व बताया:दिव्यांगजनों की समस्याओं को जाना, सम्मान की बात की
    Next Article
    हरदोई में वृद्धा से 12 लाख की ठगी:बेटी-दामाद पर बंधक बनाकर जमीन लिखवाने का आरोप, 350 दिन बाद 5 पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment