Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थानों का औचक निरीक्षण:कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    16 hours ago

    1

    0

    अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने आज सुबह करीब 6 बजे थाना सिकन्द्राबाद पर थाना सिकन्द्राबाद और थाना ककोड़ पुलिस का संयुक्त अर्दली रूम किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अर्दली रूम में दोनों थानों के प्रभारी निरीक्षक और समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई, लंबित प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। आगामी बकरीद त्यौहार के मद्देनजर, अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में नियमित गश्त करने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को भी कहा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने चौकी स्तर पर प्रभावी जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभिलेखों का निरीक्षण कर उनके सुव्यवस्थित रख-रखाव और शासन द्वारा संचालित अभियानों को प्रभावी ढंग से चलाने के लिए भी निर्देशित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में थाने के सामने मिला युवक का शव:संदीपन घाट थाना क्षेत्र में, पुलिस जांच में जुटी, परिजन हत्या का आरोप लगा रहे
    Next Article
    लखनऊ में भीषण गर्मी, आज 42°C पार जाएगा पारा:सुबह से तेज धूप, सिर ढककर बाहर निकले लोग; 23 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment