Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Arjun Ayanki को Kerala police ने कन्नूर से गिरफ्तार किया, दर्ज हैं 23 मामले

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नूर (केरल), नौ अगस्त केरल के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला को चुनौती देने और पुलिस अधिकारियों को कथित तौर पर धमकाने के आरोपी एवं शातिर अपराधी अर्जुन अयांकी को रविवार को कन्नूर से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कन्नूर सिटी पुलिस आयुक्त बी.वी. विजय भारत रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि अयांकी को कन्नूर शहर से गिरफ्तार किया गया।उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने देर रात तक अभियान संचालित किया। उन्होंने कहा, ‘‘यह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पी. विजयन के नेतृत्व में पूरे राज्य की पुलिस का संयुक्त प्रयास था। हम शनिवार सुबह से ही उसकी तलाश कर रहे थे।’’ पुलिस सूत्रों के अनुसार, अयांकी को रात करीब 2.30 बजे एक वकील के अपार्टमेंट में पहुंचने पर हिरासत में लिया गया।पुलिस ने बताया कि कन्नूर शहर में उसके मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद शनिवार सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। हिरासत में लिए जाने के बाद अयांकी को कन्नूर टाउन पुलिस थाने ले जाया गया। पुलिस के अनुसार उसे कोठामंगलम ले जाया जाएगा, जहां एक पुलिस अधिकारी को धमकाने के मामले में जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक, अयांकी के खिलाफ 23 मामले दर्ज हैं। हाल ही में उस पर गृह मंत्री चेन्निथला को कथित तौर पर चुनौती देने और सोशल मीडिया मंचों पर मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन को बदनाम करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। जब संवाददाताओं ने अयांकी से सवाल किया तो उसने पूछा, ‘क्या लापता मछुआरों का पता लगाया जा सका?’ पुलिस पिछले तीन दिनों से पूरे केरल में अयांकी की तलाश कर रही थी।जांच के तहत उसके भाई समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया था। कन्नूर जिले के अझीकोड का रहना वाला अयांकी पहली बार 2021 में करीपुर हवाई अड्डे के जरिए संचालित सोने की तस्करी के एक गिरोह के सिलसिले में चर्चा में आया था। उसके खिलाफ ताजा मामला कोठामंगलम के एक रिसॉर्ट में पुलिस की तलाशी से जुड़ा है।पुलिस ने वहां अयांकी और उसके दोस्तों को आपराधिक गतिविधियों के लिए एकत्र होने के संदेह में हिरासत में लिया था। जमानत पर रिहा होने के बाद अयांकी ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर तलाशी अभियान का नेतृत्व करने वाले कोठामंगलम थाने के प्रभारी अधिकारी को धमकी देने वाले संदेश पोस्ट किए। पुलिस अधिकारी की शिकायत के आधार पर उसके खिलाफ नया मामला दर्ज किया गया।एक अन्य मामले में केरल उच्च न्यायालय ने हाल ही में अयांकी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस का आरोप है कि जमानत याचिका खारिज होने के बाद भी अयांकी सोशल मीडिया मंचों पर ‘वॉइस मैसेज’’ के जरिए पुलिस अधिकारियों को धमकाता रहा। हालांकि अयांकी खुद को माकपा का समर्थक बताता है, लेकिन पार्टी ने उससे दूरी बना ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Thiruvananthapuram में सड़क हादसे में दो बुजुर्ग बहनों की मौत, बाइक सवार भी घायल
    Next Article
    Amethi में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, विवेक शुक्ला पर POCSO Act दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment