Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा:2014 करोड़ रुपए मंजूर, कैबिनेट बैठक के 5 बड़े फैसले

    6 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को बैठक हुई। बैठक में पांच बड़े फैसले लिए गए। असम के सिलचर में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा। इसके लिए सरकार ने 2014 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। पहला फैसला: भारत में ही बनेंगी बुलडोजर, क्रेन और सुरंग खोदने वाली मशीनें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि देश में सड़कें, पुल और सुरंगें बनाने का काम बढ़ने से बुलडोजर, क्रेन और बड़ी मशीनों की मांग बढ़ रही है। अभी भारत में इनकी आधी से ज्यादा जरूरत विदेशों से पूरी होती है। सरकार अब 11 हजार करोड़ रुपए खर्च कर अगले 8 साल में इन मशीनों और इनके पार्ट्स को देश में ही बनाने को बढ़ावा देगी। इसके लिए JCB जैसी कंपनियों के साथ छोटे पार्ट्स बनाने वाली कंपनियों को भी आर्थिक मदद मिलेगी। मशीनों की जांच के लिए अलग सेंटर बनाया जाएगा, जिसके लिए ARAI को 375 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वैष्णव के मुताबिक, सुरंग खोदने जैसी एक बड़ी मशीन बनाने में 500-600 कंपनियों के पार्ट्स लग सकते हैं। दूसरा फैसला: डाक संचालन योजना को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी केंद्रीय कैबिनेट ने डाक विभाग की एस्टेट मैनेजमेंट स्कीम को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के लिए ₹1,491 करोड़ मंजूर किए हैं। इसके तहत देशभर में डाक विभाग के भवनों और सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। तीसरा फैसला: असम के सिलचर में बनेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट पीएम ने भारत मंडपम में 3.5 घंटे मंत्रियों के कामकाज का रिव्यू किया था 18 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रीपरिषद की बैठक भारत मंडपम में हुई थी। PTI के मुताबिक, गृह और वित्त मंत्रालय समेत 11 मंत्रालयों और विभागों के सचिवों ने इन मुद्दों पर प्रेजेंटेशन दिया था। बैठक में गरीबी कम करने के लिए सरकार की योजनाओं की तारीफ की गई थी। बैठक में वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट का जिक्र हुआ था बैठक में विश्व बैंक की रिपोर्ट का भी जिक्र हुआ था। इसके मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान अत्यधिक गरीबी की दर में 90% की कमी दर्ज की गई। PM मोदी ने कहा था कि भारत की संस्कृति 'खाओ पियो और मौज करो' वाली नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, PM ने चिंता जताई कि गरीबी से बाहर निकले कई लोग गलत तरीके से पैसे खर्च करने के कारण दोबारा गरीबी में जा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली के कैफे में स्टाफ से गैंगरेप, सहकर्मियों पर आरोप:महिला समेत 3 गिरफ्तार, 3 फरार; कैफे बंद होने के बाद दोबारा खोला, रातभर पार्टी चली
    Next Article
    कसाब के वकीलों को 18 साल बाद भी फीस नहीं:26/11 आतंकी हमले के बाद हाईकोर्ट में 9 महीने पैरवी की, सरकार से बकाया मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment