Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ICC रैंकिंग- टॉप 10 टेस्ट बैटर्स में 3 भारतीय शामिल:पंत छठे, गिल 7वें और जायसवाल 9वें नंबर पर आए; बॉलर्स में बुमराह नंबर-1 के करीब

    1 hour ago

    1

    0

    ICC के टेस्ट बैटर्स की रैकिंग में भारत के 3 बैटर्स टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। इनमें ऋषभ पंत (छठे), कप्तान शुभमन गिल (7वें) और यशस्वी जायसवाल (नौवें) स्थान पर हैं। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में विकेटकीपर पंत को 3, गिल को एक और जायसवाल को 5 स्थान का फायदा हुआ है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में पंत ने 128, गिल ने 98 और जायसवाल ने 85 रन बनाए थे। इसका भारतीय बैटर्स को फायदा मिला है। पंत भारत के टॉप रैंकिंग वाले बैटर्स ऋषभ पंत भारत के सबसे ऊंची रैंकिंग वाले बैटर्स हैं। उनकी 128 रन की पारी से वे एक स्थान ऊपर छठे नंबर पर पहुंचे। टेस्ट कप्तान शुभमन गिल तीन स्थान ऊपर चढ़कर 7वें नंबर पर पहुंच गए। यशस्वी जायसवाल पांच स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंच गए। केएल राहुल ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा 136 रन बनाए। भारत ने 9 विकेट पर 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी। राहुल चार स्थान ऊपर चढ़कर 25वें नंबर पर पहुंच गए। देवदत्त पडिक्कल के 80 रन से उनकी रैंकिंग में 15 स्थान का सुधार हुआ। वह अब 39वें नंबर पर हैं। बुमराह और रॉबिन्सन संयुक्त दूसरे स्थान पर गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह (856 रेटिंग पॉइंट्स) संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क (881 अंक) दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं। दोनों के बीच 25 अंक का फासला है। साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे और पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रबाडा को टेस्ट ऑलराउंडर्स रैंकिंग में भी फायदा कगिसो रबाडा को टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भी फायदा हुआ है। वे 10वें स्थान पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में साउथ अफ्रीका के मार्को यानसन टॉप पर हैं। जबकि, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा दूसरे स्थान पर है। वॉशिंगटन सुंदर को 2 स्थान का नुकसान है। वे 9वें स्थान पर हैं। वनडे रैंकिंग में बेन डकेट 3 स्थान ऊपर आए वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड के बेन डकेट तीन स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। टी-20 रैंकिंग में इंग्लैंड के आदिल राशिद दूसरे बॉलर्स और फिल सॉल्ट बैटर्स में छठे नंबर पर आ गए हैं। टॉम बैंटन भी 26 स्थान की छलांग लगाकर 34वें नंबर पर पहुंच गए हैं। ------------------------------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    वैभव बोले- युवी सर ने बैटिंग के टिप्स दिए:कहा- 20 बॉल खेलो, सब बदल जाएगा; मैच से पहले पिता, कोच, दोस्त से भी बात की
    Next Article
    कोच के मोटिवेशन से बनी सूर्यवंशी की डबल सेंचुरी:दो मैचों में फेल हुए थे, ओझा ने समझाया- सचिन के साथ भी ऐसा होता था

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment