Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    VHP का 25 हजार परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य:महोबा में पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया, 6 दिसंबर तक चलेगा अभियान

    1 hour ago

    3

    0

    महोबा में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलने वाले हित चिंतक अभियान के तहत 25 हजार हिंदू परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। संगठन ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उनके वाहनों के चालान करने और गोवंश से जुड़े मामलों में पक्षपात करने का आरोप भी लगाया है। नरसिंह कुटी मंदिर स्थित VHP कार्यालय में अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसके बाद बुधवार दोपहर 3 बजे संगठन के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता की। तीन साल में एक बार चलाया जाता है अभियान चित्रकूट मंडल के विभाग मंत्री मयंक तिवारी ने बताया कि यह अभियान हर तीन साल में चलाया जाता है। इसके तहत महोबा जिले के परिवारों को संगठन से जोड़ने और समाज के हितों के प्रति जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। गोवंश से जुड़े मामलों में कार्रवाई नहीं होने का आरोप विभाग संगठन मंत्री विकास ने आरोप लगाया कि श्रीनगर क्षेत्र में गोवंश की हड्डियों से भरी पिकअप पकड़े जाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बिलरही गांव की गौशाला में मृत गोवंश मिलने के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मामलों में संगठन के पदाधिकारियों के साथ मारपीट और जानलेवा हमला हुआ, लेकिन दर्ज मुकदमे में मामूली धाराएं लगाई गईं। कार्यकर्ताओं के वाहनों के चालान करने का आरोप बजरंग दल के जिला संयोजक विपिन भदौरिया ने आरोप लगाया कि पुलिस संगठन के कार्यकर्ताओं की पहचान कर उनके वाहनों के चालान कर रही है। मनियादेव मंदिर में पूजा की अनुमति मांगी पदाधिकारियों ने मनियादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की अनुमति मांगी। साथ ही प्रशासन से 6 दिसंबर तक स्थिति स्पष्ट करने को कहा। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन ने आंदोलन करने की चेतावनी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओपी राजभर जहूराबाद से चुनाव नहीं लड़ेंगे:2027 विधानसभा चुनाव अकबरपुर से लड़ने का ऐलान किया
    Next Article
    सुषमा शेखर ने दीपोत्सव के लिए आभार जताया:बोलीं- चंद्रशेखर के विचार आज भी प्रासंगिक; बलिया में चित्रकला प्रतियोगिता और दीपोत्सव हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment