Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indore में सब्जी मंडी हटाने पर बवाल, नेता प्रतिपक्ष Sonila Mimrot ने सरकारी कर्मी को जड़ा थप्पड़

    4 hours from now

    3

    0

    इंदौर में बुधवार को एक सब्जी मंडी हटाए जाने के विरोध के दौरान नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने एक सरकारी कर्मचारी को थप्पड़ सरेआम जड़ दिया जिसके बाद उन्हें और छह अन्य प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोनिला मिमरोट शहर के फूटी कोठी चौराहे की सब्जी मंडी को स्थानांतरित किए जाने का विरोध करने पहुंची थी और कांग्रेस नेता ने बहस के बाद एक सरकारी कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल ने कहा कि मिमरोट ने, सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडे और अन्य लोगों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सात आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।चश्मदीदों के मुताबिक, हंगामे के दौरान पुलिस कर्मी जब कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को हिरासत में लेने के बाद उन्हें उनके दोनों हाथों और दोनों पैरों से पकड़कर पुलिस वाहन में ले जा रहे थे, तब तमाशबीनों की भीड़ में खड़े एक व्यक्ति ने पार्षद को अचानक लात मार दी। इस बारे में पूछे जाने पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अग्रवाल ने कहा, ‘‘अगर हमें घटना का वीडियो मुहैया कराया जाता है, तो जांच के बाद उचित कानूनी कदम उठाए जाएंगे।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab Police ने अमृतसर में हथियार व नशा तस्करी गिरोह पकड़ा, 7 गिरफ्तार
    Next Article
    अपना रास्ता बनाना है तो मोदी के साथ जाओ...इस दिग्गज कांग्रेस नेता के कहने पर शुभेंदु अधिकारी ने छोड़ी थी TMC, 6 साल बाद खोला राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment