Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indonesia: सोने की खदान में घुसा नदी का पानी, 29 खनिक फंसे

    3 hours from now

    2

    0

    इंडोनेशिया में सोने की एक अवैध खदान में एक दिन से अधिक समय पहले आई बाढ़ के बाद 29 खनिकों के फंसे होने की आशंका है। बचावकर्मी बुधवार को उनकी तलाश में जुटे रहे। पश्चिम जावा प्रांत के बोगोर जिले में खनन क्षेत्र में सोमवार को भारी बारिश के कारण सिसेरेह नदी का पानी खदान के सुरंगनुमा हिस्से में घुस गया।उस समय खनिक सोने के कण निकालने के लिए खुदाई कर रहे थे। अधिकारियों ने यह पुष्टि नहीं की है कि कोई खनिक बाहर निकलने में सफल हुआ या नहीं। साथ ही, उनकी स्थिति के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।पहाड़ी क्षेत्र में स्थित इस खदान की गहराई करीब 100 मीटर (330 फुट) बताई गई है। यह राजधानी जकार्ता के दक्षिण में स्थित है। बुधवार तड़के बाढ़ की सूचना मिलने के बाद बचाव दल ने अभियान शुरू किया।पानी निकालने के लिए विशेष पंप लगाए गए और उन रास्तों को बंद करने की कोशिश की गई, जहां से जमीन के भीतर का पानी खदान में रिस रहा था। जकार्ता खोज एवं बचाव एजेंसी की प्रमुख देसियाना कार्तिका बहारी ने एक बयान में कहा, खदान के भीतर पानी का स्तर अभी कम नहीं हुआ है और इसे निकालने में काफी समय लगने की आशंका है। उन्होंने कहा कि खदान की गहराई, अंदर जाने का संकरा रास्ता और रोशनी की सीमित व्यवस्था ऐसे कारक हैं, जिन्हें बचाव अभियान की रणनीति तय करते समय ध्यान में रखा जा रहा है, ताकि बचावकर्मी सुरक्षित तरीके से काम कर सकें।इंडोनेशिया में अनौपचारिक रूप से खनन का काम आम है। इससे हजारों लोगों को आजीविका मिलती है, लेकिन इस काम में गंभीर रूप से घायल होने या जान गंवाने का खतरा बना रहता है। भूस्खलन, बाढ़ और सुरंगों का ढहना खनिकों के सामने मौजूद कुछ प्रमुख खतरे हैं।सोने के अयस्क के प्रसंस्करण में पारे और साइनाइड जैसे अत्यधिक जहरीले रसायनों का इस्तेमाल होता है। इस काम में लगे श्रमिक अक्सर बहुत कम या बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्रिटेन में बदलेगा 'एज ऑफ कंसेंट' का कानून? रसेल ब्रांड और हाई-प्रोफाइल मामलों के बाद सरकार ने जनता से मांगी राय
    Next Article
    पाकिस्तान की बड़ी अंतरिक्ष उड़ान के पीछे चीन का वो 'अजेय' रॉकेट, जो 27 साल से कभी फेल नहीं हुआ

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment