Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम में ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल; हादसे से पहले लोको पायलट बोले- ब्रेक काम नहीं कर रहा; VIDEO

    10 hours ago

    1

    0

    असम के कामरूप जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस (13125) के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 50 पैसेंजर घायल हुए हैं। हादसे से पहले का वीडियो सामने आया है जिसमें लोको पायलट के यह कहते हुए सुना जा रहा है कि सिग्नल रेड हैं। ट्रेन को रोकना है लेकिन ट्रेन की स्पीड कंट्रोल नहीं हो रही है। ब्रेक सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इसके बाद ट्रेन पटरी पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई। हादसे के बाद रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है। शुरुआत में रेलवे ने किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी थी, हालांकि बाद में कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई। हादसे के कारणों और नुकसान की जानकारी का इंतजार है। हादसे से जुड़ी 5 फोटो… असम में ट्रेन हादसे से जुड़ी पिछली 2 खबरें… 29 अक्टूबर: असम में पैसेंजर ट्रेन के इंजन की ट्रॉली पटरी से उतरी असम के लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी रेलखंड में सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के इंजन की आगे की ट्रॉली पटरी से उतर गई थी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8:50 बजे बदरपुर और सुकरितिपुर स्टेशनों के बीच हुई थी। हादसे में किसी यात्री के घायल होने या मौत की खबर नहीं है। 20 दिसंबर 2025: असम में राजधानी एक्सप्रेस के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे, ट्रेन से टकारने पर 7 हाथियों की मौत असम के होजाई जिले में हाथियों का एक झुंड सैरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया था। हादसे में सात हाथियों की मौत हो गई थी और एक हाथी का बच्चा घायल हुआ था। हादसे में ट्रेन का इंजन और पांच कोच भी पटरी से उतर गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Midterm Elections में विपक्षी जीत के बाद क्या बदलेगा, 1974 और 1994 के परिणाम देते हैं बड़े संकेत
    Next Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:ट्रम्प बोले- ईरान से जंग लगभग खत्म; सोनिया की किताब में बच्चे की मौत का जिक्र; बांग्लादेश बोला- हसीना को फांसी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment