Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US Midterm Elections में विपक्षी जीत के बाद क्या बदलेगा, 1974 और 1994 के परिणाम देते हैं बड़े संकेत

    19 hours ago

    1

    0

    (रॉबर्ट ए स्ट्रॉन्ग, वर्जीनिया विश्वविद्यालय) वर्जीनिया, 10 नवंबर (द कन्वरसेशन) अमेरिका में तीन नवंबर की शाम को कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए, जब समाचार चैनलों पर मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत की तस्वीर उभरनी लगी। चुनावी नक्शे पर नीले रंग (डेमोक्रेटिक पार्टी की पहचान) का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा था, जबकि लाल रंग (रिपब्लिकन पार्टी की पहचान) का दायरा सिकुड़ रहा था। धीरे-धीरे स्पष्ट हो गया कि यह कोई सामान्य मध्यावधि चुनाव नहीं है, जिसमें सत्ता से बाहर रहने वाली पार्टी राष्ट्रपति और उनके प्रशासन को मामूली चुनौती देती है।यह एक ऐसा मध्यावधि चुनाव है, जिसमें विपक्षी पार्टी ने इतनी शानदार राजनीतिक सफलता हासिल की, जैसी अमेरिका ने पिछली आधी सदी में केवल दो बार देखी थी। पहली, 1994 में न्यूट गिंगरिच के नेतृत्व में हुई “क्रांति” के दौरान, जिसने रिपब्लिकन पार्टी को 40 वर्षों में पहली बार प्रतिनिधि सभा (अमेरिकी संसद का निचला सदन) पर नियंत्रण दिलाया। दूसरी, 1974 के मध्यावधि चुनाव के दौरान, जिसमें ‘कैपिटल हिल’ (अमेरिकी संसद परिसर) “वाटरगेट बेबी” से भर गया।“वाटरगेट बेबी” उन नये संसद सदस्यों को कहा गया था, जो निक्सन-युग में हुए घोटालों के ठीक बाद चुनकर आए थे। दोनों ही मामलों में मध्यावधि चुनावों के असाधारण नतीजों के बाद बड़े बदलाव आने की उम्मीदें जगी थीं। हालांकि, असल नतीजे विजेताओं की उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे।------1994 में रिपब्लिकन पार्टी की शानदार वापसी------ अमेरिका में 1994 में हुए मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को शानदार जीत मिली। सीनेट (अमेरिकी संसद का उच्च सदन) में डेमोक्रेट्स ने अपना बहुमत खो दिया, जबकि प्रतिनिधि सभा की 54 सीट पर पासा पलट गया और रिपब्लिकन पार्टी के खाते में चली गईं। इसके साथ ही, गिंगरिच राष्ट्रपति आइजनहावर के व्हाइट हाउस में रहने के दौर के बाद प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले रिपब्लिकन नेता बने।यह एक अप्रत्याशित और एकतरफा चुनावी हार थी, जिसने डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता बिल क्लिंटन के राष्ट्रपति कार्यकाल की राजनीतिक परिस्थितियों को पूरी तरह बदल दिया। आक्रामक रुख के लिए पहचाने जाने वाले गिंगरिच एक चर्चित राजनीतिक हस्ती बनकर उभरे, जबकि दोनों दलों के बीच राजनीतिक कटुता बढ़ गई और राजनीतिक गतिरोध काफी आम हो गया। खर्च को लेकर टकराव के कारण सरकार का कामकाज कई बार ठप पड़ा, जबकि अमेरिका पर आधुनिक दौर में पहली बार कर्ज चुकाने में चूक का खतरा भी मंडराने लगा।चूंकि, रिपब्लिकन पार्टी ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में बहुमत मिलने के बाद कर में कटौती और सरकारी खर्च में कमी लाने की कोशिशों के तहत हद से ज्यादा कदम उठाए, इसलिए क्लिंटन दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए जरूरी जन समर्थन वापस पाने में सफल रहे। दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने के अपने अभियान के दौरान क्लिंटन ने 1994 के मध्यावधि चुनाव में मिली करारी हार से सबक लिया और मध्यमार्गी रणनीति अपनाई, जिसके तहत उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं, अपराध और आव्रजन जैसे मुद्दों पर डेमोक्रेटिक पार्टी के पारंपरिक दृष्टिकोण को दरकिनार करते हुए दक्षिणपंथी रुख अपनाया। क्लिंटन ने रिपब्लिकन पार्टी के कई नीतिगत प्रस्तावों का विरोध तो जारी रखा, लेकिन साथ ही कल्याणकारी सुधारों से जुड़े कानून और अपराध तथा आप्रवासन से संबंधित नये विधेयक तैयार करने के लिए रिपब्लिकन नेताओं के साथ मिलकर काम किया।बजट को लेकर टकराव आखिरकार समझौते में बदल गया और 1990 के दशक के आखिर में अमेरिका का बजट कुछ समय के लिए संतुलित रहा। क्लिंटन के दूसरे कार्यकाल में दोनों दलों के बीच राजनीतिक कटुता और अधिक व्यक्तिगत हो गई, जब मोनिका लेविंस्की के साथ राष्ट्रपति के प्रेम प्रसंग का खुलासा होने के बाद गिंगरिच ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की मांग की। क्लिंटन इस प्रकरण को लेकर उनकी छवि को पहुंचे नुकसान के बावजूद सीनेट में महाभियोग की प्रक्रिया से पार पाने में कामयाब रहे।इसके उलट, राष्ट्रपति को न तो चुनाव और न ही महाभियोग की प्रक्रिया के जरिये हटा पाने के चलते गिंगरिच को प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा। ------1974 में वाटरगेट कांड से डेमोक्रेटिक पार्टी को लाभ------ अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में और पीछे मुड़कर देखें तो 1974 में वाटरगेट कांड के चलते राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन के इस्तीफे के बाद हुए मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी को शानदार जीत हासिल हुई। यह जीत तो चौंकाने वाली नहीं थी, लेकिन इसका पैमाना आश्चर्यजनक था।प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में पहले से ही बहुमत रखने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ने कांग्रेस के चुनावों में लोकप्रिय मतों के मामले में भारी बढ़त हासिल की। इसके साथ ही दोनों सदनों में कई ऐसे सदस्यों ने दस्तक दी, जो अपेक्षाकृत युवा, अधिक उदार और सुधारवादी सोच वाले थे। वे भविष्य में वाटरगेट जैसे घोटालों की पुनरावृत्ति रोकना चाहते थे।इसके लिए नये कानून बनाए जाने की योजना थी, ताकि सरकार के कामकाज में अधिक पारदर्शिता आए, ईमानदारी सुनिश्चित हो और अधिकारियों की जवाबदेही बढ़े। कांग्रेस में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जानी थी, ताकि उसे जानकारी के लिए कार्यपालिका पर कम निर्भर रहना पड़े और वह विदेश नीति तथा बजट प्रबंधन के मामलों में अधिक प्रभावी ढंग से फैसले ले सके। इसके अलावा, सत्ता के दुरुपयोग और कानून के उल्लंघन की जांच के लिए विशेष अभियोजकों की नियुक्ति की जानी थी।1974 के मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की शानदार जीत के दो साल बाद 1976 में डेमोक्रेटिक नेता जिमी कार्टर राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। इसके बाद सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के मकसद से कई और सुधार संबंधी कानून पारित किए गए। वाटरगेट कांड के बाद अमेरिकी कांग्रेस का सुधार एजेंडा काफी व्यापक और महत्वाकांक्षी था।इसमें कई महत्वपूर्ण कानून और सुधार शामिल थे, जिनमें युद्ध शक्तियों से संबंधित प्रस्ताव, सूचना की स्वतंत्रता अधिनियम, महानिरीक्षक कार्यालयों की स्थापना, चुनाव प्रचार वित्त सुधार, राष्ट्रपति अभिलेख अधिनियम और विदेशी खुफिया निगरानी को नियंत्रित करने वाला तथा विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने पर रोक लगाने वाला कानून प्रमुख हैं। नये कानूनों और संस्थाओं ने निश्चित रूप से फर्क तो डाला, लेकिन साथ ही उन्होंने कुछ नयी समस्याएं भी खड़ी कर दीं। वाटरगेट कांड के बाद के सभी राष्ट्रपतियों ने युद्ध शक्तियों से संबंधित प्रस्ताव को असंवैधानिक माना।उन्होंने इस बात पर आपत्ति जताई कि यह प्रस्ताव ‘कमांडर-इन-चीफ’ के रूप में राष्ट्रपति के अधिकारों को सीमित करता है। इसके बावजूद, विदेश में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप जारी रहे। विशेष अभियोजकों ने कई जांच कीं, लेकिन इनमें अक्सर बहुत अधिक खर्च आया और न तो इनकी ठीक से निगरानी हुई और न ही इनसे कोई सार्थक परिणाम निकले।साल 1976 में बहुत कम अंतर से राष्ट्रपति चुने गए कार्टर केवल एक कार्यकाल के लिए इस पद पर रहे। अगले चुनाव में वह रोनाल्ड रीगन से हार गए, जिन्होंने राष्ट्रपति पद की राजनीति में रिपब्लिकन पार्टी के वर्चस्व को पूरी तरह से बहाल कर दिया। ------अराजकता, टकराव या समझौता------ अमेरिका में अगले कुछ महीनों या अगले दो वर्षों में क्या देखने को मिल सकता है?क्या यह 1994 के मध्यावधि चुनावों के बाद के राजनीतिक दौर की तरह अराजकता, टकराव और कभी-कभार होने वाले समझौतों का दौर होगा? या फिर यह 1974 के बाद वाशिंगटन में देखने को मिले उस दौर जैसा होगा, जिसमें राष्ट्रपति की गलतियों की जांच करने और उन्हें रोकने के लिए कांग्रेस ने कठोर कदम उठाए थे? ‘कैपिटल हिल’ में नये बहुमत को जन्म देने वाले आश्चर्यजनक मध्यावधि चुनाव शुरू में तो किसी क्रांति जैसे लग सकते हैं।लेकिन कई वर्षों बाद वे अक्सर कहीं अधिक जटिल और कम महत्वपूर्ण नजर आते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Shehbaz Sharif पहुंचे तुर्किये, संयुक्त राष्ट्र COP-31 सम्मेलन को करेंगे संबोधित
    Next Article
    असम में ट्रेन के 6 डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल; हादसे से पहले लोको पायलट बोले- ब्रेक काम नहीं कर रहा; VIDEO

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment