Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम में ट्रेन पटरी से उतरी, 50 पैसेंजर घायल:हादसे के समय का VIDEO, लोको पायलट बोले- सिग्नल रेड है, ब्रेक नहीं लग रहे

    8 hours ago

    1

    0

    असम के कामरूप में बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में 50 पैसेंजर घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक, डिगारू स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेने के दौरान लोको पायलट स्पीड कम नहीं कर सका, इससे ट्रेन डेड एंड पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई। हादसे से पहले का वीडियो, लोको पायलट बोले- कुछ काम नहीं कर रहा 45 सेकेंड के वीडियो में इंजन के लोको पायलट केबिन का अंदरूनी हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसमें कंट्रोल पैनल, डिजिटल डिस्प्ले, स्विच और इंजन के उपकरण लगे हुए हैं। इसमें लोको पायलट कह रहे हैं- ‘कुछ भी काम नहीं कर रहा। सिग्नल रेड हैं। इमरजेंसी लगा हुआ है, काम नहीं कर रहा है। S-9 A-9 कुछ भी काम नहीं कर रहा है।’ S-9 A-9 ब्रेक सिस्टम के नाम हैं। हादसे से जुड़ी 5 फोटो… हादसे के बाद यात्रियों को दूसरी ट्रेन से भेजा गया हादसे के बाद रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। यात्रियों के लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था कर दी गई है। असम में ट्रेन हादसे से जुड़ी पिछली 2 खबरें… 29 अक्टूबर: असम में पैसेंजर ट्रेन के इंजन की ट्रॉली पटरी से उतरी असम के लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी रेलखंड में सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के इंजन की आगे की ट्रॉली पटरी से उतर गई थी। नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) के मुताबिक, घटना सुबह करीब 8:50 बजे बदरपुर और सुकरितिपुर स्टेशनों के बीच हुई थी। हादसे में किसी यात्री के घायल होने या मौत की खबर नहीं है। 20 दिसंबर 2025: असम में राजधानी एक्सप्रेस के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे, ट्रेन से टकारने पर 7 हाथियों की मौत असम के होजाई जिले में हाथियों का एक झुंड सैरंग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया था। हादसे में सात हाथियों की मौत हो गई थी और एक हाथी का बच्चा घायल हुआ था। हादसे में ट्रेन का इंजन और पांच कोच भी पटरी से उतर गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एअर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट को हाईजैक की धमकी:उड़ान से पहले टॉयलेट में नोट मिला, लिखा था- 11.10 बजे प्लेन हाईजैक कर लेंगे
    Next Article
    सोनिया ने लिखा-राहुल को पिता की हत्या की आशंका थी:अमेरिका जाते समय कहा था- सुरक्षा नहीं बढ़ी तो अंतिम संस्कार में आना पड़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment