Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ashwini Vaishnaw और मोहन यादव ने Madhya Pradesh में दो नए रेलखंड राष्ट्र को समर्पित किए

    1 day ago

    3

    0

    रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट रेलखंडों का उद्घाटन किया तथा देवेंद्रनगर-चुरहट यात्री ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस सेवा से विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्रों में रेल संपर्क मजबूत होगा। अधिकारियों ने बताया कि वैष्णव ने नयी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जबकि यादव ने धार जिले से डिजिटल माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया।वैष्णव ने कहा कि ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत इन रेलखंडों पर परिचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर रेल संपर्क से औद्योगिक विकास और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। रेल मंत्री ने बताया, “मध्यप्रदेश में करीब एक लाख करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं पर काम जारी है।आने वाले वर्षों में 100 से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें और 50 से 60 मेमू तथा इंटरसिटी जैसी कम दूरी की ट्रेन सेवाएं शुरू की जा सकती हैं।” मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि 541 किलोमीटर लंबी ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच संपर्क मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि इससे ललितपुर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली के लोगों को लाभ मिलेगा। यादव ने कहा कि बेहतर रेल संपर्क से किसानों, विद्यार्थियों और उद्योगों को भी सुविधा होगी तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।अधिकारियों के अनुसार, रीवा-चुरहट के बीच करीब 65 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण लगभग 1,070 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है, जिससे सीधी जिले को राष्ट्रीय रेल नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी। वहीं, सतना-देवेंद्रनगर के बीच 53 किलोमीटर लंबी रेल लाइन लगभग 873 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। रेलवे के अनुसार, इससे क्षेत्र के सीमेंट और खनिज आधारित उद्योगों को माल परिवहन में सुविधा मिलेगी तथा सड़क मार्ग पर निर्भरता कम होगी।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सांसद जनार्दन मिश्रा, राजेश मिश्रा, गणेश सिंह और विष्णु दत्त शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manipur में शांति बहाली के लिए बनेगी 36 समुदायों के प्रतिनिधियों वाली Committee: CM Khemchand Singh
    Next Article
    शहरी नियोजन में शुरू से जुड़े Urban Transport, आर्थिक प्रगति का मजबूत आधार: Manohar Lal

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment