Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam Flood में 2 और मौतों के साथ मृतक संख्या 100 हुई, 7 जिले प्रभावित

    1 hour from now

    2

    0

    गुवाहाटी, नौ अगस्त असम में रविवार को बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही तथा दो और लोगों की मौत होने के बाद इस साल सैलाब में मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है। आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग जिलों में बाढ़ के पानी में डूबने से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।एएसडीएमए ने कहा कि चराइदेव, दरांग, गोलाघाट, जोरहाट, कार्बी आंगलोंग, नगांव और शिवसागर जिलों में अभी 1,37,500 से अधिक लोग प्रभावित हैं। उसने कहा कि गोलाघाट सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां करीब 70,000 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद शिवसागर में करीब 40,000 और जोरहाट में 16,000 से अधिक लोग प्रभावित हैं।शनिवार की तुलना में स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ है। शनिवार को आठ जिलों में करीब 1.5 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित थे। एएसडीएमए ने बताया कि प्रशासन ने छह जिलों में 125 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र बनाये हैं, जहां फिलहाल 49,061 प्रभावित लोग शरण लिये हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yogi Adityanath ने 311 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण, Congress और सपा पर बरसे
    Next Article
    Punjab में रोजगार स्थिति पर श्वेत पत्र लाए AAP सरकार: SAD नेता Daljit Singh Cheema

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment