Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab में रोजगार स्थिति पर श्वेत पत्र लाए AAP सरकार: SAD नेता Daljit Singh Cheema

    1 hour from now

    2

    0

    चंडीगढ़, नौ अगस्त शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता दलजीत सिंह चीमा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को आरोप लगाया कि भगवंत मान के शासन में राज्य रोजगार और सेवाओं से जुड़े गंभीर संकट का सामना कर रहा है। चीमा ने ‘आप’ सरकार से पंजाब में रोजगार और भर्ती की स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि ‘‘जो लोग पहले से सरकारी सेवा में हैं, वे अपने उचित अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जबकि बेरोजगार युवा एक निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद भर्ती व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि नियमित सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने, लंबित महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान करने और अन्य वैध सेवा लाभों की मांग कर रहे हैं।उन्होंने यहां एक बयान में कहा, ‘‘सरकार इन मुद्दों को लगातार टालती नहीं रह सकती और न ही इनके समाधान के लिए स्पष्ट और समयबद्ध रूपरेखा घोषित किए बिना केवल आश्वासन देती रह सकती है।’’ उन्होंने मांग की कि ‘आप’ सरकार पंजाब में रोजगार और भर्ती की स्थिति पर तत्काल एक व्यापक श्वेत पत्र जारी करे। चीमा ने कहा, ‘‘पंजाब के युवाओं को नौकरियों की जरूरत है, सरकारी कर्मचारियों को न्याय की जरूरत है और सभी वर्गों को खोखले आश्वासन के बजाय स्पष्ट जवाब और समयबद्ध कार्रवाई चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Assam Flood में 2 और मौतों के साथ मृतक संख्या 100 हुई, 7 जिले प्रभावित
    Next Article
    Gumla Police ने 11 अंतरराज्यीय लुटेरे पकड़े, आग्नेयास्त्र और नकदी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment