Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Assam में विकास का महाकुंभ! PM मोदी आज पहुंचेंगे कोकराझार, विधानसभा चुनाव से पहले 47,600 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

    3 hours from now

    1

    0

    गुवाहाटी/कोकराझार: असम में विधानसभा चुनाव की आहट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से अपने दो दिवसीय राज्य दौरे की शुरुआत कर रहे हैं। पिछले चार महीनों में प्रधानमंत्री का यह राज्य का चौथा दौरा है, जिसे भाजपा के चुनावी अभियान और विकास के एजेंडे के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी असम को 47,600 करोड़ रुपये की विशाल विकास परियोजनाओं का तोहफा देंगे।प्रधानमंत्री आज दोपहर कोकराझार पहुंचेंगे और वहां 4,570 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वह गुवाहाटी जाएंगे और वहां 19,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। यह पिछले चार महीनों में मोदी का राज्य का चौथा दौरा होगा। मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘कोकराझार, गुवाहाटी, सिलचर और कोलकाता में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए मैं अगले दो दिनों तक असम और पश्चिम बंगाल में रहूंगा। ये कार्यक्रम इन दोनों राज्यों के लोगों के साथ बातचीतका एक अच्छा अवसर प्रदान करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया जाएगा।’’इसे भी पढ़ें: 66 की उम्र में 'बधाई हो'! Neena Gupta की प्रेग्नेंसी की खबरों ने मचाया तहलका, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘‘असम के लोग आज नरेन्द्र मोदी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमने अंतिम तैयारियां पूरी कर ली हैं। अगले 48 घंटों में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं जनता को समर्पित की जाएंगी।’’ कोकराझार में मोदी असम माला 3.0 के लिए ‘भूमि पूजन’ करेंगे, जो सड़क अवसंरचना की एक प्रमुख पहल है। इस योजना के तहत 900 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा जिससे अंतर-राज्यीय संपर्क में सुधार होगा और राष्ट्रीय राजमार्गों एवं ग्रामीण सड़कों के बीच संबंध मजबूत होंगे। वह बोडोलैंड प्रादेशिक परिषद (बीटीसी) क्षेत्र में लगभग 1,100 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित किए जाने वाले चार फ्लाईओवर और दो पुल का ‘भूमि पूजन’ भी करेंगे।इसे भी पढ़ें: 'उसका लाइफ- इंश्योरेंस न कराएं', नेतन्याहू ने जारी किया ईरान के नये सुप्रीम लीडर का डेथ वॉरंट! बोले- Mojtaba Khamenei की मौत तय मोदी गुवाहाटी के राजकीय अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को सिलचर के लिए रवाना होंगे जहां वे लगभग 23,550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। असम में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है जिसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेल टैंकर पर ईरान के हमले में जान गंवाने वाले भारतीय की हुई पहचान, जानें किस राज्य से था नाता
    Next Article
    जंग के बीच ट्रंप को किम ने ललकारा, ईरान वॉर में नार्थ कोरिया की अमेरिका को दो टूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment