Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर नमन:मिर्जापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद किए उनके कार्य

    2 hours ago

    1

    0

    पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर रविवार को मिर्जापुर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के अपर खजुरी स्थित डाक बंगले में भाजपा नेता मनोज जायसवाल के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई, जहाँ कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। भाजपा नेता मनोज जायसवाल ने इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी के योगदानों को याद किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में भारत ने परमाणु शक्ति के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। पोखरण परमाणु परीक्षण के बाद अमेरिकी प्रतिबंधों की चेतावनी के बावजूद, उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर दृढ़ता का प्रदर्शन किया। जायसवाल ने आगे बताया कि अटल जी की दूरदृष्टि और विकास की सोच के कारण देश में सड़कों, राजमार्गों और सिंचाई व्यवस्था के विस्तार को गति मिली। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन को भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की सीख दी। कारगिल युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व और निर्णय क्षमता ने देश को मजबूती प्रदान की थी। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री आशुकांत चुनाहे ने किया। इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला संयोजक दिनेश तिवारी, विद्या तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, प्रदीप सोनकर, प्रीतम केसरवानी, विनोद पांडेय, शिव कुमार सिंह, द्वारिका साहू, बाबूराम गुप्ता, महेश वर्मा, शिवांशु सिंह, अजय अग्रहरि, मनमोहन वैश्वार, सुनील मोदनवाल, चिंटू गुप्ता, रवि टंडन, मोनू उपाध्याय और आशीष गुप्ता सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसी क्रम में, भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने अमरावती चौराहा स्थित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित किया। विश्वकर्मा ने आगे कहा कि एक सशक्त, समृद्ध और स्वावलंबी भारत के निर्माण की उनकी सोच सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी। इस कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष संगीता मिश्रा, नगर मंत्री राहुल चंद्र जैन, पुनीत मिश्रा, धीरज तिवारी, गुलशन केशरी, कृष्ण कुमार अग्रहरि और सुमित अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद DM-SP ने पांचाल घाट पर व्यवस्थाएं जांचीं:कांवड़ियों को असुविधा न हो, अधिकारियों को दिए मुस्तैदी के निर्देश
    Next Article
    सावन के तीसरे सोमवार, नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ी:जालौन में 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजे मंदिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment