Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन के तीसरे सोमवार, नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ी:जालौन में 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजे मंदिर

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी का पर्व सोमवार को जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। उरई, कोंच, कालपी और जालौन सहित ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर रुद्राभिषेक कराया। उन्होंने बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। सावन सोमवार और नाग पंचमी का संयोग होने के कारण श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के साथ नाग देवता की भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। देखें, 3 तस्वीरें… कई मंदिरों में सुबह से ही भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी रहा। महिलाओं और युवतियों ने भी व्रत रखकर भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति एवं मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। उरई, कोंच, कालपी और जालौन के प्रमुख देवालयों एवं शिवालयों के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात सुचारु रखने में मुस्तैद दिखे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर नमन:मिर्जापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद किए उनके कार्य
    Next Article
    सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़:हाथरस के मंदिरों में भक्तों ने पूरे वेद विधान के साथ की पूजा अर्चना, लगे जयकारे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment