Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटलपुरम टाउनशिप-सेक्टर 8 के लिए ढाई गुना आवेदन:25 मार्च से 1 अप्रैल तक सुधार का मौका, 8 अप्रैल को लॉटरी से प्लॉटों का आवंटन

    7 hours ago

    1

    0

    आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की नई टाउनशिप अटलपुरम में फेस-3 के सेक्टर-8 में आवासीय भूखंडों के लिए ढाई गुना से अधिक आवेदन आए हैं। 13 फरवरी से 16 मार्च तक चली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के दौरान 215 आवासीय भूखंडों के सापेक्ष 575 आवेदन आए हैं। आवेदन में गलती को सुधारने का मौका ऑनलाइन प्राप्त सभी आवेदन फार्म परीक्षण के बाद त्रुटिसुधार के लिए 25 मार्च तक एडीए कार्यालय के सूचना बोर्ड पर चस्पा करने के साथ-साथ प्राधिकरण की वेबसाइट (www.adaagra.org.in) पर भी अपलोड की जाएगी। सभी आवेदक 25 मार्च से 1 अप्रैल के बीच एडीए कार्यालय जाकर त्रुटि सुधार कर सकते हैं। अटलपुरम टाउनशिप के फेस-3 के आवसाीय भूखंडों का आवंटन लॉटरी ड्रा के माध्यम से 8 अप्रैल को होगा। फेज-3 में किस श्रेणी में कितने प्लॉट ये है प्लॉटों की कीमत आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ-भांडई पर आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की प्रस्तावित अटलपुरम टाउनशिप योजना में रहने वाले लोगों के लिए सुविधाएं भी स्मार्ट होंगी। ये टाउनशिप न सिर्फ व्यवस्थित तरीके से विकसित की जाएगी बल्कि यहां स्कूल-कॉलेज से लेकर फाइव स्टार होटल तक होगा। इस योजना में रेजीडेंशियल प्लॉट की कीमत 29500 रुपये/मीटर है। ये होंगी अटलपुरम में सुविधाएं अटलपुरम का सबसे खास आकर्षण इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर होगा। इस सेंटर में जहां बड़ा प्रेक्षागृह होगा, वहीं फाइव स्टार होटल आदि की व्यवस्था रहेगी। इसके अतिरिक्त मेरिज लॉन, स्कूल, इंटर कॉलेज, हेल्थ सेंटर, क्लब हाउस भी होगा। फेज-1 में प्लॉटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया गया था। टाउनशिप में किस श्रेणी के कुल कितने भूखंड हैं ये भी होगा इस टाउनशिप में ग्रुप हाउसिंग भूखंड, रिटेल शॉप, पेट्रोल पंप, व्यवसायिक भूखंड, पुलिस स्टेशन, फायर स्टेशन, डाकघर, सोलर स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी की निगरानी, विद्युत उपकेंद्र, पार्क हरियाली, स्काडा सिस्टम आधारित सेवाएं, ड्रेनेज प्रणाली और अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट आदि की सुविधा होगी। 36 साल बाद लांच होगी कोई योजना ADA 36 साल बाद कोई योजना लेकर आ रहा है। ग्वालियर रोड पर 138 हेक्टेयर जमीन पर अटलपुरम टाउनशिप को साकार किया जाएगा। ADA के अधिकारियों का कहना है कि यह एक स्मार्ट योजना होगी। इसलिए विकास कार्यों को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। यहां सभी विकास कार्य एक साथ होंगे। CM योगी ने लॉन्च की थी योजना आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) लगभग 138 हेक्टेयर में अटल पुरम टाउनशिप विकसित कर रहा है। 5 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका टाउनशिप को लॉन्च किया था। 3 चरणों में कुल 11 सेक्टर में बनने वाली इस योजना के प्रथम चरण के पहले सेक्टर के भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इन स्थानों की यह रहेगी दूरी 1.15 KM भांडई रेलवे स्टेशन 11.6 KM ईदगाह बस स्टैंड 12 KM ताजमहल 12 KM आगरा कैंट रेलवे स्टेशन 12.5 KM आगरा किला 15 KM खेरिया एयरपोर्ट इतने एरिया में डवलप होगी टाउनशिप ग्वालियर रोड ककुआ भांडई में 138 हेक्टेअर यानी 341 एकड़ में टाउनशिप बनाई जा रही है। 3 चरणों में 11 सेक्टर बनेंगे। जिनमें 1430 भूखंड होंगे। फिलहाल पहले चरण में 3 सेक्टर बन रहे हैं, जिनमें 321 भूखंडों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। योजना को बनाने के लिए प्राधिकरण ने 784 करोड़ खर्च किए हैं। इसके अतिरिक्त बाह्य और आंतरिक विकास में 731 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ये है प्लॉटों की स्थिति EWS : 30 से 40 वर्ग मीटर तक होंगे LIG-प्रथम : 41 से 60 वर्गमीटर तक होंगे LIG-द्वितीय : 61 से 72 वर्ग मीटर तक होंगे MIG-प्रथम : 75 से 90 वर्गमीटर तक होंगे MIG-द्वितीय : 90 से 140 वर्गमीटर तक होंगे HIG : 141 से 180 वर्गमीटर तक होंगे
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ज्वैलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों की चोरी:डेढ़ किलो चांदी, 25 ग्राम सोना, 50 हजार कैश और DVR ले गए चोर
    Next Article
    अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी:बदलते मौसम के कारण ओपीडी में वायरल इन्फेक्शन के मामले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment