Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता हत्याकांड के चारों आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत:कारागार के क्वॉरेंटाइन बैरेक में रखे गए, गतिविधियों पर रखी जा रही नजर

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अरुण मिश्रा, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि हरि शरण मिश्रा, राम केवल मिश्रा और संतोष मिश्रा को करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था। जहां न्यायालय ने इन सभी नामजद आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये सभी आरोपी 14 दिन तक मंडलीय कारागार में रहेंगे। नियमानुसार, न्यायालय द्वारा पहली बार में 14 दिन की न्यायिक हिरासत दी जाती है, जिसके बाद आगे की हिरासत अवधि बढ़ाई जा सकती है। मंडलीय कारागार प्रशासन ने न्यायिक हिरासत में भेजे गए इन सभी आरोपियों को क्वॉरेंटाइन बैरक में रखा है। जेल प्रशासन द्वारा इनकी सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अभी तक किसी भी परिजन या रिश्तेदार ने इन आरोपियों से मुलाकात नहीं की है। गोंडा के डीजीसी क्रिमिनल बसंत शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की न्यायिक हिरासत आगे भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता सुभाष चंद्र मिश्रा के परिवार के साथ पूरा अधिवक्ता समाज खड़ा है और उनका पूरा प्रयास रहेगा कि न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाई जाए। डीजीसी क्रिमिनल ने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा जितनी जल्दी इस पूरे मामले की जांच कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा, उतनी ही तेजी से मुकदमे की सुनवाई शुरू हो सकेगी। पुलिस को पूरे मामले में जल्द से जल्द जांच करके न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल करना चाहिए अधिवक्ता परिवार के साथ हमारा पूरा समाज खड़ा हुआ है। किसी भी प्रकार की दिक्कत अधिवक्ता समाज को किसी भी परिस्थिति में नहीं होने दी जाएगी जो और अज्ञात आरोपी हैं उन पर भी पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया जिला अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य टीम ने पाईं कमियां:सीएमएस को व्यवस्था सुधारने, ऑनलाइन पर्चे शुरू करने के निर्देश
    Next Article
    गाजीपुर में दिव्यांगजनों का तीन दिवसीय धरना शुरू:22 सूत्रीय मांगों पर एसडीएम को सौंपा पत्र, समाधान का आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment