Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SSP एटा ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली:व्यवस्थाओं, वाहनों और हथियारों का निरीक्षण किया

    2 hours ago

    1

    0

    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) एटा श्याम नारायण सिंह ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली और पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। इस दौरान परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। एसएसपी ने परेड में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के टर्नआउट की जांच की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित उच्च गुणवत्ता वाली वर्दी पहनने तथा जनता के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद, सभी पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए दौड़ लगवाई गई और अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल भी कराई गई। परेड के दौरान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पीआरवी-112 के वाहनों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक वाहन की लाइट, हूटर और पीए सिस्टम की जांच की। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण और सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी ली गई। रिस्पॉन्स टाइम सही रखने के लिए सख्त हिदायत भी दी गई। एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन एटा में मेस, कैंटीन, बैरक, पुलिस आवासीय परिसर और रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण स्थलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक की स्थिति और साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान, आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों से उनकी मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति, रहने, खाने-पीने और अन्य समस्याओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस परेड और निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा और प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेडी लॉयल में 4 दिन से हड़ताल पर सफाईकर्मी:6 महीने में मिला 2 महीने का वेतन, नौकरी से निकालने की मिल रही धमकी, अस्पताल में बढ़ी गंदगी
    Next Article
    कैसरगंज सांसद के आवास के बाहर तालाब में मिला शव:3 दिन से गायब था युवक, नशे की वजह से पिता-पुत्र में थी अनबन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment