Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेडी लॉयल में 4 दिन से हड़ताल पर सफाईकर्मी:6 महीने में मिला 2 महीने का वेतन, नौकरी से निकालने की मिल रही धमकी, अस्पताल में बढ़ी गंदगी

    2 hours ago

    1

    0

    जिला महिला चिकित्सालय लेडी लॉयल में सफाईकर्मी पिछले चार दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले छह महीनों में केवल दो महीनों का वेतन मिला है। बकाया भुगतान और पीएफ जमा न होने के विरोध में उन्होंने काम बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी सफाईकर्मी ऑल ग्लोबल कंपनी के माध्यम से तैनात हैं। कर्मचारियों के अनुसार उनका वेतन भी इसी कंपनी द्वारा दिया जाता है। हड़ताल के चलते अस्पताल परिसर और वॉशरूम में गंदगी देखने को मिली। कई जगह कूड़ा जमा मिला और शौचालयों की नियमित सफाई न होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सफाईकर्मियों के अनुसार उन्हें हर महीने 7,500 रुपये वेतन मिलता है, लेकिन वह भी समय पर नहीं दिया जाता। उनका आरोप है कि पिछले डेढ़ साल से उनका भविष्य निधि (पीएफ) भी जमा नहीं किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार के समय वेतन न मिलने से परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। वे आरोप लगाते हैं कि वेतन मांगने पर पुलिस बुलाने और नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सफाईकर्मियों की मांग है कि बकाया वेतन जल्द जारी किया जाए और पीएफ की कटौती नियमित रूप से जमा की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली बिल राहत योजना का लाभ उठाएं, कल लास्ट डेट:पूरी रकम जमा करते ही अधिभार माफ, मूल बकाया पर भी 15% की छूट
    Next Article
    SSP एटा ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली:व्यवस्थाओं, वाहनों और हथियारों का निरीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment