Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ATM ठगी में 7 दिन बाद FIR:प्रयागराज में HDFC ATM में कार्ड फंसाकर 20 हजार की ठगी का मामला, CCTV से खुली थी साजिश

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मनमोहन पार्क के पास स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में हुई 20 हजार रुपए की ठगी के मामले में आखिरकार 7 दिन बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह मुकदमा उस मोबाइल नंबर के आधार पर दर्ज किया गया है, जिसे साइबर ठगों ने एटीएम के केबिन में फर्जी हेल्पलाइन के रूप में चिपकाया था। एफआईआर दर्ज करने में हुई देरी को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे रची गई पूरी साजिश 3 फरवरी की शाम करीब 7 बजे मिंटो रोड निवासी दुर्गेश प्रताप सिंह एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इससे पहले दो युवक एटीएम केबिन में जाकर मशीन के कार्ड स्लॉट में फेविक्विक लगा चुके थे और पास में एक फर्जी हेल्पलाइन नंबर चिपका दिया था। जैसे ही दुर्गेश ने कार्ड मशीन में डाला, वह अंदर फंस गया। परेशान दुर्गेश ने केबिन में चिपके नंबर पर कॉल किया। फोन रिसीव करने वाले युवक ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और पिन नंबर डालने के लिए कहा। इसी दौरान एक अन्य साथी केबिन में मौजूद था, जिसने पिन डालते समय दुर्गेश का नंबर देख लिया। काफी कोशिश के बाद भी कार्ड नहीं निकला तो कॉल करने वाले युवक ने कहा कि “सुबह कैश वैन टीम आएगी, तब कार्ड निकल जाएगा।” दुर्गेश कार्ड वहीं छोड़कर घर चले गए। इसके बाद ठगों ने प्लास की मदद से कार्ड निकाला और पिन के जरिए 20 हजार रुपए निकाल लिए। CCTV से हुआ खुलासा कुछ ही देर बाद दुर्गेश के मोबाइल पर 20 हजार रुपए निकाले जाने का मैसेज आया। वह तुरंत एटीएम पहुंचे, लेकिन तब तक कार्ड गायब था। 4 फरवरी को बैंक पहुंचकर जब सीसीटीवी फुटेज देखी गई, तब पूरी ठगी का तरीका सामने आया। फुटेज में संदिग्ध युवकों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। मोबाइल नंबर की निकलवाई जा रही डिटेल मामले में पुलिस ने अब फर्जी हेल्पलाइन नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि घटना 3 फरवरी की है और एफआईआर 7 दिन बाद दर्ज की गई। पुलिस का कहना है कि मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में नाले में धंसा कैंटर का पहिया:माल गोदाम तिराहे पर 4 साल से टूटे स्लैब, नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप
    Next Article
    सिंगर मीका सिंह ने की राजपाल यादव की मदद:11 लाख रुपए देने का ऐलान किया; बोले- सिर्फ पोस्ट मत करो, मदद करो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment