Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगर मीका सिंह ने की राजपाल यादव की मदद:11 लाख रुपए देने का ऐलान किया; बोले- सिर्फ पोस्ट मत करो, मदद करो

    2 hours ago

    1

    0

    राजपाल यादव इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में सरेंडर करने के बाद वह तिहाड़ जेल में बंद हैं। इन दिनों वह आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास इतनी बड़ी रकम लौटाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। ऐसे में कई बॉलीवुड सितारे उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। इस लिस्ट में अब मीका सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, इस वक्त सुपरस्टार राजपाल यादव बहुत ही कठिन समय से गुजर रहे हैं। हम सभी को उनके हालात पता हैं। इस वक्त उनको पैसों को बहुत जरूरत है। मैं रिक्वेस्ट करूंगा कि जिन-जिन एक्टर्स ने, प्रड्यूसर्स-डायरेक्टर्स ने, सुपरस्टार्स ने उनके साथ काम किया है, ये सही वक्त है कि वो उन्हें सपोर्ट करें। मैं नहीं कहता कि आपलोग 5 करोड़ दे दो। अगर हम 20 लोग भी 50-50 लाख अनाउंस करते हैं, 25 लाख अनाउंस करते हैं, 11 लाख अनाउंस करते हैं तो राजपाल यादव भाई की हेल्प हम कर सकते हैं। तो सिर्फ आप पोस्ट मत करो, दिखावा मत करो लेकिन मैं खुश हूं कि मेरे एक पोस्ट के बाद सभी ने शुरुआत कर दी है। लेकिन मैं वाकई में उनकी मदद करना चाहता हूं और आप सभी से हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि हमारी जो इंडस्ट्री है एक-दूसरे के लिए हमेशा बनी है, अफोर्ड करो।' सलमान, सोनू और अजय देवगन ने भी किया सपोर्ट बता दें, राजपाल यादव की मौजूदा स्थिति को देखकर उन्हें सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने सपोर्ट किया है। राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने SCREEN से हुई बातचीत में ने बताया कि कई बड़ी हस्तियां मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने कहा, सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन जैसे एक्टर्स ने अपना सपोर्ट दिया है। मेरी डेविड धवन से बात हुई तो उन्होंने भी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। रतन नैन, वरुण धवन के अलावा कई लोग इस बार उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जिसकी राजपाल ने दिल से सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ATM ठगी में 7 दिन बाद FIR:प्रयागराज में HDFC ATM में कार्ड फंसाकर 20 हजार की ठगी का मामला, CCTV से खुली थी साजिश
    Next Article
    ईशान किशन को प्रैक्टिस करते समय चोट लगी:अभिषेक भी बीमार; नामीबिया मैच से पहले टीम इंडिया की चिंता बढ़ी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment