Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AUD में AISA और ABVP के छात्र भिड़े, Orientation कार्यक्रम के दौरान हुई झड़प

    1 hour from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, सात अगस्त आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में नए छात्रों के लिए आयोजित ‘ओरिएंटेशन’ कार्यक्रम के दौरान वाम समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। आइसा ने एक बयान में आरोप लगाया कि प्रथम वर्ष के एमए राजनीति विज्ञान के छात्रों के ‘ओरिएंटेशन’ कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी सदस्यों ने उसके कार्यकर्ताओं पर हमला किया। संगठन ने दावा किया कि यह घटना उस समय हुई जब संकाय सदस्य कार्यक्रम स्थल से जा चुके थे और उसके सदस्य नए छात्रों से बातचीत कर रहे थे।आइसा के अनुसार, एबीवीपी के एक सदस्य ने कथित तौर पर आइसा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और उन्हें धमकी दी कि यदि उन्होंने विभाग में अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रखीं तो उनके खिलाफ हिंसा की जाएगी। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि परिसर के सुरक्षाकर्मी देर से पहुंचे और उन्होंने झड़प में हस्तक्षेप नहीं किया तथा आइसा सदस्यों से वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करने को कहा। आइसा ने दावा किया कि झड़प की शुरुआत विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हाल में जारी अधिसूचनाओं को लेकर हुई, जिनमें परिसर में किसी भी सभा के लिए पहले अनुमति लेने की अनिवार्यता भी शामिल है।संगठन ने आरोप लगाया कि ये कदम छात्रों की लोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Rain: मुख्य संवेदनशील स्थानों पर पानी जमा नहीं हुआ: पीडब्ल्यूडी मंत्री
    Next Article
    US Senate Russia Sanctions Bil | अमेरिकी सीनेट ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल किया पास: जानें भारत और चीन के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment