Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Rain: मुख्य संवेदनशील स्थानों पर पानी जमा नहीं हुआ: पीडब्ल्यूडी मंत्री

    1 hour from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, सात अगस्त दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को कहा कि दिन भर हुई भारी बारिश के बावजूद जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील मुख्य स्थानों पर पानी जमा नहीं हुआ, जबकि अन्य प्रभावित इलाकों में जल निकासी का काम जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बीच शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से दिल्ली का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया, प्रमुख सड़कों पर यातायात ठप हो गया और कई बस्तियां जलमग्न हो गईं।मंत्री ने कहा कि शहर के प्रमुख जलभराव वाले स्थलों की समस्याओं को हल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पानी भरने की खबरें मुख्य रूप से कुछ गांवों और ग्रामीण इलाकों से आई हैं, जहां जल निकासी की परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं। आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली चमकने का अनुमान जताया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rampur SP अनिल कुमार सिंह सिसोदिया ने कहा, गोकशी में सच्चा मुस्लिम शामिल नहीं हो सकता
    Next Article
    AUD में AISA और ABVP के छात्र भिड़े, Orientation कार्यक्रम के दौरान हुई झड़प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment