Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Australia MP Helen Haines को SUV ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

    15 hours ago

    1

    0

    ऑस्ट्रेलिया में सोमवार को एक कार की टक्कर से एक सांसद गंभीर रूप से घायल हो गईं जिसके बाद कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार ऐसा जान पड़ता है कि कार चालक ने जानबूझकर सांसद को टक्कर मारी।पुलिस के एक बयान के अनुसार, विक्टोरिया प्रांत के वांगाराटा में 65 वर्षीय सांसद हेलेन हेन्स को उनके चुनावी जिला कार्यालय के बाहर एक ‘टोयोटा लैंड क्रूजर एसयूवी’ (कार) ने टक्कर मार दी। अपने बयान में पुलिस ने दुर्घटना पीड़िता का खुलासा नहीं किया लेकिन स्वयं हेन्स के परिवार ने एक बयान में इस हादसे में उनके घायल हो जाने की पुष्टि की। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद एक राहगीर ने संबंधित कार चालक को पकड़ लिया तथा उसे पुलिस के हवाले कर दिया।अब पुलिस उससे हादसे के संबंध में पूछताछ करेगी। पुलिस ने कहा कि टोयोटा से एक चाकू जब्त किया गया है। पुलिस ने कहा, ‘‘ इस चरण में, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या ऐसा जानबूझकर किया गया।’’ पुलिस के मुताबिक हेन्स को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया।वह पहली बार 2019 में संसद के लिए निर्वाचित हुई थीं। प्रशासन इस बात को लेकर चिंतिंत है कि पिछले साल आस्ट्रेलिया में बड़ी हस्तियों को हिंसा की 1000 से अधिक धमकियां मिली हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Asia में अमेरिकी नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह, सुरक्षा परामर्श जारी
    Next Article
    Indian Air Ambulance की Dhaka में Emergency Landing, 56 वर्षीय महिला मरीज की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment