Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Indian Air Ambulance की Dhaka में Emergency Landing, 56 वर्षीय महिला मरीज की मौत

    18 hours ago

    1

    0

    अगरतला से कोलकाता जा रही भारत की एक एयर एंबुलेंस का दरवाजा बीच हवा में आंशिक रूप से खुल जाने के बाद उसे बांग्लादेश में आपात स्थिति में उतारा गया। हालांकि, एयर एंबुलेंस में सवार भारतीय महिला की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी।सरकारी समाचार एजेंसी ‘बीएसएस’ के अनुसार ‘वीटी-एचवाईए’ पंजीकरण वाला ‘बीचक्राफ्ट किंग एयर सी90ए’ विमान रविवार को अगरतला से कोलकाता जा रहा था। करीब 12,000 फुट की ऊंचाई पर विमान में तकनीकी समस्या आ गई जिससे उसका दरवाजा बीच हवा में आंशिक रूप से खुल गया। खबर के मुताबिक, विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजकर 40 मिनट पर हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित तरीके से उतरा।विमान में दो पायलट, एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक और मरीज के साथ आए दो अन्य लोगों समेत सात लोग सवार थे। समाचारपत्र ‘ढाका ट्रिब्यून’ के अनुसार, मरीज की पहचान 56 वर्षीय अंजना भौमिक के रूप में हुई है। उन्हें कुर्मिटोला मल्टीकेयर स्पेशलाइज्ड अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।खबर में कहा गया है कि विमान में सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। यह भी पता नहीं चला है कि उनकी मौत विमान में आई तकनीकी खराबी से जुड़ी थी या इसके पीछे कोई अन्य चिकित्सकीय जटिलता थी।समाचारपत्र ‘द डेली स्टार’ के अनुसार, हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्यकारी निदेशक के प्रवक्ता मोहम्मद रियाजउद्दीन ने बताया कि उड़ान के दौरान विमान में यांत्रिक खराबी आ गई थी, जिसके कारण उसका दरवाजा खुल गया। हवाई अड्डा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी कमरुल हसन तालुकदार ने बताया कि भौमिक की रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम चार बजकर 40 मिनट पर अस्पताल में मौत हो गई। बीएसएस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय लैंडिंग के लिए आवश्यक मंजूरी नहीं होने के बावजूद बांग्लादेशी अधिकारियों ने मानवीय आधार पर एयर एंबुलेंस की मदद की।खबर में कहा गया है कि ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने आवश्यक राजनयिक औपचारिकताएं पूरी करने में बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ समन्वय किया। ‘द डेली स्टार’ के अनुसार, भारत की एसकेबी इन्फ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित यह विमान मंजूरी से जुड़े मुद्दों को सुलझाए जाने के प्रयासों के बीच ढाका हवाई अड्डे पर रुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Australia MP Helen Haines को SUV ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
    Next Article
    Balochistan में IED ब्लास्ट से पाकिस्तानी सेना के Major की मौत, 4 आतंकी ढेर

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment