Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करंट लगने से लाइनमैन के शरीर में हुआ ब्लास्ट,मौत:झांसी में 11 हजार KV की लाइन जोड़ने खंभे पर चढ़ा था, अगले महीने थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में शादी से ठीक एक महीने पहले एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। वह 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ा था। आरोप है कि शटडाउन लेने के बावजूद पावर हाउस से अचानक बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे तेज धमाके के साथ वह नीचे गिर पड़ा। घटना झांसी के बाबीना थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की है। शटडाउन लेने के बाद भी चालू हुई सप्लाई बाबीना थाना क्षेत्र के राजगढ़ से सटे सिमिरिया गांव निवासी पहलवान राजपूत (30) पुत्र चेतराम राजपूत पिछले चार साल से भेल (BHEL) पावर हाउस में संविदा पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। सोमवार को ड्यूटी से घर लौटने के बाद उसके पास सूचना आई कि राजगढ़ इलाके में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन का सेक्शन बॉक्स खंभे पर चढ़कर जोड़ना है। परिजनों ने बताया कि पहलवान ने मौके पर पहुंचकर पावर हाउस को मैसेज भेजकर शटडाउन लिया और इसके बाद खंभे पर चढ़ा। पिता चेतराम ने आरोप लगाते हुए बताया कि जैसे ही वह लाइन जोड़ने लगा, उसी दौरान पावर हाउस से बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। बिजली चालू होते ही लाइन उसकी छाती से टच हुई और तेज ब्लास्ट के साथ उसका शरीर जलता हुआ खंभे से नीचे आ गिरा। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 20 अप्रैल को जानी थी बरात पहलवान राजपूत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, जो अब मातम में बदल गईं। छोटे भाई रविंद्र राजपूत ने बताया कि बड़े भाई की बरात 20 अप्रैल को दतिया के बसई कस्बे में जानी थी। वह एक दिन पहले ही गाड़ियों और डीजे की बुकिंग कर लौटा था। अधिकारियों पर मुकदमे की मांग परिजन इस हादसे के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि पेड़ों की शाखाएं कटवाने के बाद लाइन जोड़ने के लिए पहलवान को बुलाया गया और शटडाउन के बावजूद सप्लाई चालू कर दी गई। मृतक के पिता ने एसडीओ, जेई और एसएसओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चचेरे भाई पर नाबालिग बहन ने दुष्कर्म का लगाया आरोप:ललितपुर में घर से उठाकर सूनसान जगह ले गया, पुलिस ने केस दर्ज किया
    Next Article
    अवध बस स्टैंड से अतिरिक्त 75 बसों का संचालन:पूर्वांचल की ओर 425 बसें ढो रही सवारियां, डिपो प्रभारी बोले- फेरे बढ़ाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment