Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान वैन में लगी आग:इटावा में ओमनी वैन जलकर राख, चालक और दुकानदार फरार

    10 hours ago

    1

    0

    इटावा जिले के भरथना कस्बे में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान एक ओमनी वैन में भीषण आग लग गई। यह घटना मंगलवार रात सती मंदिर मोहल्ले में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घरेलू गैस सिलेंडर से वैन में गैस भरी जा रही थी तभी गैस रिसाव के कारण आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद जले हुए इलेक्ट्रॉनिक तराजू, गैस रिफिलिंग मशीन मिलने के बाद आग गैस रिफिलिंग के दौरान लगने की बात सामने आ रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैस रिसाव के बाद अचानक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी वैन उसकी चपेट में आ गई। आग लगते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोग अपनी दुकानों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने बताया कि सती मंदिर मोहल्ले में काफी समय से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कारोबार चल रहा था। यहां घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग कारों और अन्य वाहनों में गैस भरने के लिए किया जाता था। मंगलवार रात भी दुकान के बाहर खड़ी एक वैन में इसी तरह गैस भरी जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ओमनी वैन का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि आसपास के लोगों में काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा। आग पर समय रहते काबू न पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद वैन चालक और अवैध गैस रिफिलिंग करने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर जले हुए इलेक्ट्रिक तराजू और गैस रिफिलिंग मशीन मिली है। पुलिस ने मौके से बरामद उपकरणों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और अवैध गैस रिफिलिंग के पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद अग्निकांड: एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत:छोटी बेटी की भी जान गई, दो भाई अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    छात्रा ने लगाया कोचिंग संचालक पर छेड़खानी का आरोप, FIR:बोली - मार-पीटकर बनाई गंदी वीडियो, अब वायरल करने की दे रहा धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment