Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद अग्निकांड: एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत:छोटी बेटी की भी जान गई, दो भाई अस्पताल में भर्ती

    20 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र की न्यू अजंता पार्क कॉलोनी में मौजूद सुनहरी रेजीडेंसी में 3 मार्च को लगी आग में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। 10 मार्च को इलाज के दौरान अंजलि पुत्री राजेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले, राजेन्द्र, उनकी पत्नी मीना और बेटी नीतू की भी मौत हो चुकी थी। इस अग्निकांड में कुल 23 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस हादसे में अब परिवार में केवल दो बेटे अंकित और दीपक ही जीवित बचे हैं, जिनका इलाज जारी है। इस मामले में 8 मार्च को मुकदमा दर्ज किया गया था। पांच मंजिला इमारत में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि पार्किंग एरिया में खड़े 40 से अधिक दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। वाहनों में पेट्रोल होने के कारण आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में दूसरी मंजिल तक पहुंच गई, जबकि धुआं पांचवीं मंजिल तक फैल गया था। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। अग्निकांड के बाद इमारत में रहने वाले लगभग 40 परिवार अपने रिश्तेदारों और पड़ोसियों के घरों में रात गुजारने को मजबूर हैं। प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से पर्याप्त सहायता नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। रविवार को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने एसडीएम को मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभावित परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गंगा मेला में 'यमराज' का डांस, भांजी से प्रेम छिपाने के लिए भांजे का गला घोंटा
    Next Article
    अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान वैन में लगी आग:इटावा में ओमनी वैन जलकर राख, चालक और दुकानदार फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment