Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध गैस रिफिलिंग से कार में लगी आग:पीलीभीत में गाड़ी जलकर राख, चालक पर केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के गजरौला में अवैध एलपीजी गैस रिफिलिंग के दौरान एक कार में आग लग गई। इस घटना में कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और पास की एक झोपड़ी भी नष्ट हो गई। प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी कार चालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह घटना 31 मार्च को हुई। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर निवासी हरिओम अपनी कार लेकर थाना गजरौला के ग्राम जैतपुर में अपने रिश्तेदार जियालाल के घर आया था। हरिओम अपनी कार में घरेलू एलपीजी सिलेंडर से अवैध रूप से गैस रिफिल कर रहा था। इसी दौरान अचानक गैस का रिसाव हुआ और भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कार देखते ही देखते आग के गोले में बदल गई। आग की लपटों ने पास स्थित जियालाल की झोपड़ीनुमा मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार पूरी तरह जल गई और जियालाल का घरेलू सामान तथा झोपड़ी नष्ट हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य एवं पूर्ति विभाग को सूचित किया। पूर्ति निरीक्षक नितिन पटेल ने घटनास्थल का दौरा कर विस्तृत जांच की। जांच में पाया गया कि आग लगने का मुख्य कारण कार में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करना था। जांच रिपोर्ट के आधार पर, पूर्ति निरीक्षक ने थाने में तहरीर दी। थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी हरिओम के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की कानूनी जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनकामेश्वर मंदिर में भक्ति, सेवा, पर्यावरण संरक्षण का संगम:हनुमान जयंती पर आयोजन, नदी स्वच्छता पर चर्चा
    Next Article
    MUIT में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ‘ICRAME 2026’ संपन्न:595 शोध-पत्र मिले, 200 से अधिक प्रस्तुत किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment