Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MUIT में दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ‘ICRAME 2026’ संपन्न:595 शोध-पत्र मिले, 200 से अधिक प्रस्तुत किए गए

    3 hours ago

    1

    0

    महार्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 'ICRAME 2026' का सफल समापन हो गया है। यह आयोजन महार्षि स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से किया गया था।इस कॉन्फ्रेंस को टेलर एंड फ्रांसिस का प्रकाशन सहयोग मिला, जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन सत्र 1 अप्रैल को आयोजित किया गया था। इसमें केएनआईटी सुल्तानपुर के निदेशक डॉ. राजीव कुमार उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। टीसीएस लखनऊ के अभिषेक सक्सेना और एमएनएनआईटी इलाहाबाद के डॉ. अभिनेश कौशिक विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भी उपस्थित थे। 200 से अधिक का चयन कर प्रस्तुत किया गया इस कॉन्फ्रेंस को देश-विदेश के शैक्षणिक और शोध समुदाय से व्यापक प्रतिक्रिया मिली। कुल 595 शोध-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 200 से अधिक का चयन कर प्रस्तुत किया गया। तकनीकी सत्र हाइब्रिड मोड में आयोजित किए गए, जहाँ इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों और मल्टीडिसिप्लिनरी विषयों पर गहन चर्चा हुई। डीटीयू, एनआईटी कुरुक्षेत्र, एनएसयूटी दिल्ली, आईआईटी मंडी, वीआईटी और एसआरएम चेन्नई जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सम्मेलन में मुख्य व्याख्यान और आमंत्रित सत्र इसकी प्रमुख विशेषता रहे, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, हेल्थकेयर, सामाजिक समस्याओं के समाधान और वास्तविक इंजीनियरिंग चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को और सुदृढ़ किया अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने भी अपने विचार साझा किए। इनमें फेयरले डिकिंसन यूनिवर्सिटी (यूएसए) के डॉ. अविमन्यु वत्सा, क्यूरियस (स्प्रिंगर) के डॉ. ओमप्रकाश तेम्भूर्णे और ओरेकल (यूएसए) के अभिषेक बाजपेयी प्रमुख थे। इन सत्रों ने वैश्विक शैक्षणिक सहयोग को और सुदृढ़ किया।2 अप्रैल को आयोजित समापन सत्र में एनआईईएलआईटी लखनऊ के अतिरिक्त निदेशक रजनीश कुमार अस्थाना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। ये रहे मौजूद यह कार्यक्रम कुलाधिपति अजय प्रकाश श्रीवास्तव, महानिदेशक ओ.पी. शर्मा, बीओजी सदस्य राहुल भारद्वाज, कुलपति भानु प्रताप सिंह, कुलसचिव गिरीश चिमवाल, वित्त अधिकारी वरुण श्रीवास्तव और डीन अकादमिक्स नीरज जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राजेश सिंह का भी इसमें महत्वपूर्ण सहयोग रहा।कॉन्फ्रेंस का नेतृत्व कॉन्फ्रेंस चेयर डॉ. कल्याण आचार्य और संयोजक डॉ.राकेश कुमार यादव ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध गैस रिफिलिंग से कार में लगी आग:पीलीभीत में गाड़ी जलकर राख, चालक पर केस दर्ज
    Next Article
    ईरान-इजराइल युद्ध का असर:व्यापारियों ने उठाई सर्वे और छापेमारी बंद करने की मांग; सहालग के लिए मांगा कमर्शियल सिलेंडर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment