Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनकामेश्वर मंदिर में भक्ति, सेवा, पर्यावरण संरक्षण का संगम:हनुमान जयंती पर आयोजन, नदी स्वच्छता पर चर्चा

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में हनुमान जयंती और गोमती पूर्णिमा के पावन अवसर पर भक्ति, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदीप दीक्षित के नेतृत्व में एक विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में गौमाता के महत्व और पंचगव्य के उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने बताया कि गाय के गोबर और अन्य उत्पादों से पर्यावरण के अनुकूल वस्तुएं बनाकर आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया जा सकता है। 11 वेदियों के माध्यम से भव्य गोमती आरती गोमती पूर्णिमा के मौके पर गोमती नदी की स्वच्छता का संकल्प लिया गया। इसके उपरांत, आचार्य गौरजा गिरि के निर्देशन में महंत देव्यागिरि द्वारा 11 वेदियों के माध्यम से भव्य गोमती आरती संपन्न कराई गई। इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित किया गया हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में मंदिर में सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित किया गया। मंदिर के सेवकों, महिलाओं और पुरुषों ने महंत के मार्गदर्शन में एक साथ बैठकर भगवान हनुमान की स्तुति की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।पूरे आयोजन के दौरान धर्म, सेवा और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम लखनऊ की समृद्ध परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक बना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साफ पानी मिलने से ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार:कानपुर मंडल के 6 जिलों में हुआ सर्वे, महिलाओं के समय की बचत और बच्चों की सेहत में सुधार
    Next Article
    अवैध गैस रिफिलिंग से कार में लगी आग:पीलीभीत में गाड़ी जलकर राख, चालक पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment