Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'निषाद-बिंद समाज के साथ रवैया भेदभाव से भरा':लखनऊ में संजय निषाद बोले- कुछ अधिकारी सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे

    12 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गाजीपुर में कमलेश बिंद एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई पर कहा कि विनीत राय हत्याकांड में मुख्य आरोपी अभी बचे हुए हैं। उन पर भी ऐसी ही कार्रवाई करके दिखाएं। यह निषाद-बिंद समाज के साथ भेदभाव से भरा रवैया है। कुछ अधिकारी सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे हैं। चुनावी साल में ऐसी घटनाएं नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी से शिकायत करूंगा। संजय निषाद ये बातें लखनऊ में विक्रमादित्य मार्ग पर अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कह रहे थे। उन्होंने गाजीपुर में कमलेश बिंद एनकाउंटर को लेकर ही यह प्रेसवार्ता की थी। इसमें उन्होंने जो-जो कहा, पढ़िए… अपराधी की जाति नहीं होती संजय निषाद ने कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती, लेकिन यदि किसी व्यक्ति पर अपराध का आरोप था तो उसे कानून के तहत सजा मिलनी चाहिए थी। विनीत राय हत्याकांड में कमलेश बिंद मुख्य आरोपी नहीं था, ऐसे में पुलिस की कार्रवाई कई सवाल खड़े करती है। मुख्य आरोपियों के साथ भी ऐसा करें डॉ. निषाद ने कहा कि यदि पुलिस को एनकाउंटर करना ही था तो मामले के मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी। गाजीपुर पुलिस और पुलिस अधीक्षक को चुनौती है कि यदि कार्रवाई पूरी तरह सही है तो मुख्य आरोपियों पर भी वैसी ही कार्रवाई करके दिखाएं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति को पहले थाने में प्रताड़ित किया गया और बाद में एनकाउंटर कर दिया गया। ऐसे आरोपों के बाद मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच जरूरी हो जाती है। पुलिस को स्पष्ट करना चाहिए कि एनकाउंटर किन परिस्थितियों में हुआ। पुलिस न्यायालय से गिरफ्तार कर रही भारतीय न्याय व्यवस्था आरोपी को अदालत में आत्मसमर्पण का अधिकार देती है, लेकिन अब पुलिस अदालत परिसर और न्यायालय के गेट से ही लोगों को गिरफ्तार कर रही है। उन्होंने इसे नागरिकों के मौलिक अधिकारों के खिलाफ बताया। यदि पुलिस को अंदेशा था कि एनकाउंटर के बाद विरोध हो सकता है तो स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) ने पहले से इसकी जानकारी क्यों नहीं दी? साथ ही शव ले जाने के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था न होना भी प्रशासनिक चूक है। रासुका लगाना है तो मुझ पर लगाएं गाजीपुर पुलिस की ओर से उपद्रवियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की चेतावनी पर कहा कि यदि प्रशासन कार्रवाई करना चाहता है तो सबसे पहले उन पर रासुका लगाकर दिखाए। निषाद-बिंद समाज के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है और इसे समाज स्वीकार नहीं करेगा। मुख्यमंत्री योगी से करेंगे शिकायत पूरे मामले को मुख्यमंत्री योगी के सामने उठाऊंगा। कुछ अधिकारियों की कार्यशैली सरकार के खिलाफ माहौल बनाने का काम कर रही है। चुनावी साल में सहयोगी दल के समाज को नाराज करने वाली ऐसी घटनाएं राजनीतिक रूप से भी नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। पुलिस अधिकारियों की जांच की मांग अपने पुराने अनुभवों का जिक्र करते हुए डॉ. निषाद ने कहा कि वह स्वयं पुलिस प्रताड़ना और कथित फर्जी मुकदमों का सामना कर चुके हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे मामलों में शामिल अधिकारियों की जांच कराई जाए ताकि कानून व्यवस्था के नाम पर किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो सके। ------------------------- संबंधित खबर पढ़िए- शादी के 37वें दिन कमलेश बिंद एनकाउंटर में ढेर : गाजीपुर में पत्नी बोली- मेहंदी भी नहीं छूटी, जंगल ले जाकर पुलिस ने गोली मारी गाजीपुर में बुधवार रात होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या के आरोपी कमलेश बिंद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उसकी 37 दिन पहले शादी हुई थी। बिहार के मोहनिया से दुल्हन मनीषा को बड़े धूमधाम से विदा कराकर घर लाया था। मनीषा नर्सिंग की छात्रा है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध रिवाल्वर, कारतूस के साथ दो बाल अपचारी गिरफ्तार:इटावा में पुलिस ने मोटरसाइकिल भी सीज की, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
    Next Article
    बदायूं में सिर पर हाथ रखकर इलाज करने का दावा:कैंसर और गांठ जैसी बीमारी ठीक करते हैं ‘गुरुजी’; दूर-दूर से पहुंच रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment