Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या जिला अस्पताल में CMO ने किया निरीक्षण:इमरजेंसी से ओटी तक व्यवस्थाओं का परखा, मरीजों से जाना हाल

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार सुबह 11 बजे डॉ. देवेंद्र सिंह भिटौरिया ने जिला अस्पताल अयोध्या का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे सीएमओ को देख अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। निरीक्षण की शुरुआत इमरजेंसी वार्ड से हुई। सीएमओ ने मरीजों और परिजनों से उपचार, डॉक्टरों की उपलब्धता और इंतजार समय को लेकर सीधे सवाल किए। कई मरीजों ने समय पर इलाज मिलने की बात कही, वहीं कुछ ने दवा उपलब्धता पर सुझाव भी दिए। दवा वितरण और ओटी की जांच सीएमओ ने दवा वितरण कक्ष में स्टॉक रजिस्टर और दवाओं की उपलब्धता की बारीकी से जांच की। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को आवश्यक दवा के लिए भटकना न पड़े। ऑपरेशन थिएटर और विभिन्न वार्डों का भी गहन निरीक्षण कर उपकरणों की कार्यशीलता और स्टाफ की मौजूदगी परखी गई। स्वच्छता पर सख्त निर्देश अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए सीएमओ ने सीएमएस को नियमित मॉनिटरिंग और हाउसकीपिंग व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को समयबद्ध, जिम्मेदार और संवेदनशील व्यवहार अपनाने की हिदायत दी गई। लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह भिटौरिया ने स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रशासन की प्राथमिकता है और लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्ञानवापी मूलवाद में पक्षकार हटाने पर सुनवाई आज:सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने हिंदुओं को पूजा के अधिकार केस में रोक की मांग की थी
    Next Article
    सचेंडी में जेसीबी से टकरा कर BCA स्टूडेंट की मौत:PSIT कॉलेज कैंपस में हादसा, परिवार के लोग बोले- कॉलेज की है लापरवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment