Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या जिला अस्पताल में लावारिस मरीज से अभद्रता, VIDEO:सड़क किनारे मिले बीमार व्यक्ति को अस्पताल लाने पर स्टाफ नाराज

    12 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिला अस्पताल में लावारिl मरीज से अभद्रता सामने आई है। इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसके बाद हंगामा हुआ, तब मरीज को भर्ती किया गया। इस मामले में अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। अयोध्या जिला अस्पताल एक बार फिर अपनी कार्यप्रणाली को लेकर कठघरे में है। मरीजों और तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतों के बीच अब एक बीमार व्यक्ति के साथ कथित उपेक्षा का मामला सामने आया है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर एप नहीं करता है। इमरजेंसी में इलाज के बजाए सवाल-जवाब समाज सेवी व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप यादव सड़क किनारे पड़े एक अज्ञात बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि इमरजेंसी में मौजूद फार्मासिस्ट और एक नर्स ने तत्काल इलाज शुरू करने के बजाय सवाल-जवाब करना शुरू कर दिया। वीडियो में कथित तौर पर यह कहते सुना जा रहा है कि “लावारिस व्यक्ति को दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज क्यों नहीं ले जा रहे?” सवाल यह उठता है कि जब मरीज अस्पताल की दहलीज पर है तो प्राथमिक उपचार देना पहली जिम्मेदारी नहीं होनी चाहिए थी? धरने के बाद हरकत में आया प्रशासन इलाज में हो रही देरी से नाराज समाज सेवी इमरजेंसी के सामने धरने पर बैठ गए। हंगामा और पुलिस हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया, तब जाकर मरीज को भर्ती किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज से दिखेगा संस्कृति और मनोरंजन का अनोखा संगम:ताज महोत्सव में भक्ति बैंड के साथ होगी कव्वाली नाइट, हंसाएगी कृष्णा की कॉमेडी
    Next Article
    तौकीर रजा की जमानत पर 24 फरवरी को सुनवाई:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी, अगली सुनवाई पर देंगे दलीलें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment