Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के जवान देवेश सिंह शव पहुंचा पैतृक गांव:राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहा जन सैलाब

    2 hours ago

    2

    0

    लेह-लद्दाख में ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने के बाद शहीद हुए अयोध्या के जवान देवेश सिंह का अंतिम संस्कार आज मंगलवार को उनके पैतृक गांव में पूरे सैन्य और राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जवान का पार्थिव शरीर सोमवार देर रात अयोध्या जिले के थाना बाबा बाजार क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत हंसराजपुर पूरे विशेन पहुंचा, जहां रात भर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। इलाज के दौरान हुआ निधन परिजनों के अनुसार, जनवरी के अंतिम सप्ताह में लेह-लद्दाख में तैनाती के दौरान देवेश सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें जम्मू-कश्मीर के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर होने पर नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर किया गया, जहां शनिवार रात उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वे पिछले आठ वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। गांव में मातम, हर आंख नम शहादत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। पिता रमेश सिंह ने बताया कि देवेश बचपन से ही देश सेवा के लिए समर्पित थे। वे तीन बहनों में इकलौते भाई थे। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बहन पढ़ाई कर रही है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं पर थी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार प्रशासन ने बताया कि दोपहर में सैन्य टुकड़ी की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। गांव में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात है। क्षेत्र में गम के साथ-साथ अपने लाल की शहादत पर गर्व की भावना भी दिखाई दे रही है। अधूरी रह गई जीवन की नई शुरुआत परिजनों के मुताबिक, अप्रैल में छुट्टी के दौरान उनकी शादी की तारीख तय होनी थी, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीनी-मिल को चालू रखने को अतुल राय मंत्री से मिले:मऊ में किसान धरने के दो घंटे बाद प्रबंधक महेंद्र प्रताप का तबादला; मंत्री को पत्र सौंपा
    Next Article
    उन्नाव के नंदौली गांव में युवक ने की आत्महत्या:पेड़ से लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment