Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चीनी-मिल को चालू रखने को अतुल राय मंत्री से मिले:मऊ में किसान धरने के दो घंटे बाद प्रबंधक महेंद्र प्रताप का तबादला; मंत्री को पत्र सौंपा

    1 hour ago

    2

    0

    मऊ के घोसी चीनी मिल को बंद होने से बचाने के लिए घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय ने गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार से मुलाकात की और किसानों की समस्याओं को पत्र के माध्यम से रखा। पत्र में अतुल राय ने बताया कि घोसी चीनी मिल स्वर्गीय कल्पनाथ राय की विरासत है और यह हजारों परिवारों के लिए आय का प्रमुख स्रोत है। उन्होंने उल्लेख किया कि 20 फरवरी 2026 को गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेशानुसार मिल के गेट पर बचे गन्ने को सठियांव, आजमगढ़ स्थित मिल में ले जाने को कहा गया था, जिसके बाद किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। गलत सूचनाओं का आरोप अतुल राय ने आरोप लगाया कि चीनी मिलों से संबंधित गलत सूचनाएं निचले स्तर से शासन तक पहुंचाई गईं, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने गन्ना विकास और चीनी मिल राज्य मंत्री को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रबंधक महेंद्र प्रताप का अचानक तबादला इसी बीच, घोसी स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक (जीएम) महेंद्र प्रताप का तबादला कर दिया गया। यह कार्रवाई किसान धरना समाप्त होने के महज दो घंटे बाद सोमवार देर शाम हुई। महेंद्र प्रताप को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया। आदेश प्रबंध निदेशक ईशा दुहन ने जारी किया। तबादले का कारण और निर्देश आदेश में ‘प्रशासनिक आवश्यकता’ को तबादले का कारण बताया गया है। इसमें महेंद्र प्रताप को स्वतः कार्यमुक्त मानते हुए तत्काल प्रभाव से नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'मन की बात' में कानपुर के बेटे का नाम:ओमान क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं विनायक शुक्ला, पिता बोले- मुझे गर्व है
    Next Article
    अयोध्या के जवान देवेश सिंह शव पहुंचा पैतृक गांव:राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहा जन सैलाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment