Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में अवधेश प्रसाद, बोले- प्रदेश में जंगलराज:ऊदा देवी पासी के शहीदी दिवस पर PDA सम्मेलन, कहा- BJP का होगा सफाया

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने पीडीए सम्मेलन आयोजित किया। पांच नंबर चौराहे पर हुए कार्यक्रम में वीरांगना ऊदा देवी पासी के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि अयोध्या सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 16 नवंबर को लखनऊ के सिकंदरबाग में अंग्रेजों से लड़ते हुए 36 सैनिकों को मार गिराया था। उनका साहस और बलिदान देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में उनके वंशजों तक को अपमानित किया जा रहा है। मिल्कीपुर में भाजपा का सफाया करने का दावा अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में दलितों, गरीबों और वंचितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीडीए समाज के हक और सम्मान की लड़ाई सपा मजबूती से लड़ रही है। उन्होंने कहा कि मिल्कीपुर ही नहीं, पूरे प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर कर सपा की सरकार बनाएगी। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में विकास और सामाजिक न्याय का नया अध्याय लिखा जाएगा। सांसद ने कहा कि देश में वोटों की डकैती की शुरुआत अयोध्या विधानसभा के उपचुनाव से हुई थी। सपा की लगातार शिकायतों के बावजूद चुनाव आयोग ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को मरा हुआ घोषित कर दिया था। उन्होंने दावा किया कि इस बार मिल्कीपुर की जनता भाजपा का सफाया कर सपा को प्रचंड जीत दिलाएगी। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील पूर्व प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कहा कि ऊदा देवी पासी का संघर्ष और बलिदान पीडीए समाज के लिए प्रेरणा है। सपा शोषित, वंचित और पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील की। पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां ने कहा कि ऊदा देवी पासी ने अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। उनका बलिदान अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से खुद को प्रत्याशी मानकर अपने-अपने बूथ पर पार्टी को जिताने की अपील की। जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने कहा कि सपा का हर कार्यकर्ता पीडीए के सम्मान, अधिकार और भागीदारी की लड़ाई आगे बढ़ाएगा। 2027 के चुनाव में जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब अपने वोट से देगी। सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पृथ्वीराज यादव ने की और संचालन यदुनाथ यादव ने किया। इस दौरान छोटे लाल यादव, रिजवान रसूल, छेदी सिंह, बाबूराम गौड़, सरोज यादव, साहबलाल यादव, राम बहादुर यादव, शिवशंकर यादव, रामजी पाल, आकिब खान, रामतेज यादव, रामसतन कोरी, वेद प्रकाश यादव और पूजा वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में बैठक से गैरहाजिर 3 अधिकारियों पर कार्रवाई:डीएम ने दो का वेतन रोकने के दिए निर्देश, जवाब मांगा
    Next Article
    यूपी में 16 IAS ट्रांसफर, 6 जिलाधिकारी बदले:वाराणसी-कानपुर कमिश्नर की अदला-बदली, 3 दिन में फिर DM बने उमेश मिश्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment