Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में बैठक से गैरहाजिर 3 अधिकारियों पर कार्रवाई:डीएम ने दो का वेतन रोकने के दिए निर्देश, जवाब मांगा

    2 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक से गैरहाजिर रहने और योजनाओं की प्रगति धीमी मिलने पर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी का एक दिन का वेतन काटने और उनसे जवाब मांगने को कहा गया है। वहीं, बीडीओ सुमेरपुर और मत्स्य संपदा विभाग के प्रभारी अधिकारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। बैठक में नहीं पहुंचे दो अधिकारी सोमवार शाम करीब 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अशोक कुमार की अध्यक्षता में विकास और राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। जिला उद्यान अधिकारी बलदेव प्रसाद बैठक में शामिल नहीं हुए। इस पर डीएम ने उनका एक दिन का वेतन काटने और अनुपस्थिति पर जवाब मांगने के निर्देश दिए। मत्स्य संपदा विभाग के प्रभारी अधिकारी सुनील कुमार भी बैठक से गैरहाजिर रहे। विभागीय योजनाओं की प्रगति भी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप नहीं मिली। इस पर डीएम ने उनका वेतन रोकने और जवाब मांगने को कहा। फैमिली आईडी बनाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी नियोजन विभाग की फैमिली आईडी बनाने की समीक्षा के दौरान बीडीओ मौदहा, सरीला और गोहांड की प्रगति धीमी मिली। डीएम ने तीनों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं, बीडीओ सुमेरपुर का वेतन रोकने को कहा। डीएम ने स्पष्ट किया कि समीक्षा बैठकों में गैरहाजिरी और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा हमीरपुर मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की अक्टूबर की विकास और राजस्व की संयुक्त रैंकिंग में हमीरपुर प्रदेश में सातवें स्थान पर रहा। डीएम ने अगले महीने जिले को टॉप-3 में पहुंचाने का लक्ष्य दिया। पंचायती राज विभाग को व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में तेजी लाने और स्कूलों के शौचालयों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ अरुण कुमार सिंह, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चक्रेश कुमार, बीएसए मुकेश खरवार, डीआईओएस महेश चंद्र गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वकील के हत्यारोपी के घर चोरी में दो गिरफ्तार:बोले- चोरी के चार असलहे साथियों के पास, 3 शस्त्र लाइसेंस बरामद कराया
    Next Article
    अयोध्या में अवधेश प्रसाद, बोले- प्रदेश में जंगलराज:ऊदा देवी पासी के शहीदी दिवस पर PDA सम्मेलन, कहा- BJP का होगा सफाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment