Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बुलडोजर चला तो सपा ने खोला मोर्चा:लखनऊ में अखिलेश से मिले पीड़ित, जनौरा नाका में धरने पर बैठे अवधेश

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आए मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई के बाद सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी ने अयोध्या से लेकर लखनऊ तक मोर्चा खोल दिया है। लखनऊ में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ पीड़ित परिवारों को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। वहीं, बुधवार को सपा सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्या में पीड़ितों के बीच पहुंचे और उनके समर्थन में धरने पर बैठ गए। पूर्व मंत्री पवन पांडेय के नेतृत्व में पीड़ित परिवारों ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। पवन पांडेय ने पीड़ितों की समस्याओं से अखिलेश को अवगत कराया। इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। सपा प्रवक्ता राकेश यादव के मुताबिक, अखिलेश यादव ने रोहित यादव पुत्र मुरारी यादव, सपना रामपाल, प्रीति, हरिराम यादव, पूनम गुप्ता, संजय कुमार झा, राजेंद्र यादव, योगेश कोरी और दया शंकर यादव को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी। अखिलेश बोले- मकान के साथ मुआवजा भी मिले अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को कार्रवाई से प्रभावित लोगों को मकान के साथ मुआवजा भी देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने मानकों के विपरीत काम किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अखिलेश ने कहा कि अगर पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रभावित लोगों को उनके घर वापस दिलाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अयोध्या में अवधेश प्रसाद धरने पर बैठे इधर, सपा सांसद अवधेश प्रसाद बुधवार को जनौरा नाका पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद वह पीड़ितों के समर्थन में मौके पर ही अनशन पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि लोगों के घर गिराना ठीक नहीं है और समाजवादी पार्टी पीड़ितों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर लोगों का दमन करने और घर गिराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ न्याय होना चाहिए और समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को आगे भी उठाती रहेगी। मुरारी यादव के पार्टी छोड़ने पर दी सफाई पीड़ित भाजपा नेता मुरारी यादव के पार्टी छोड़ने के सवाल पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि वह मुरारी यादव को पार्टी छुड़वाने नहीं गए थे। उनका कहना था कि वह केवल बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने और उनकी बात सुनने पहुंचे थे। अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े लोगों को बचाने की कोशिश की गई और छोटे लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सपा की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। बुलडोजर कार्रवाई के बाद बढ़ी राजनीतिक सक्रियता 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के लिए प्रशासन की कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों में नाराजगी सामने आई है। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई और प्रभावित भवनों को लेकर नोटिस और मुआवजे की प्रक्रिया पहले से चल रही थी। अब सपा ने इस मुद्दे को दो स्तरों पर उठाया है-लखनऊ में अखिलेश यादव के सामने पीड़ित परिवारों की बात रखी गई, जबकि अयोध्या में अवधेश प्रसाद धरने पर बैठकर उनके हक की आवाज उठा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, FIR:बुलंदशहर में लक्ष्मीराज सिंह के नाम-फोटो का इस्तेमाल कर छवि खराब करने की शिकायत
    Next Article
    जलभराव, मिड-डे मील की शिकायत लेकर DM ऑफिस पहुंचे Gen-Z:केके इंटर कॉलेज में खराब शौचालय, गंदगी और छत का प्लास्टर गिरने की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment