Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जलभराव, मिड-डे मील की शिकायत लेकर DM ऑफिस पहुंचे Gen-Z:केके इंटर कॉलेज में खराब शौचालय, गंदगी और छत का प्लास्टर गिरने की शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    केके इंटर कॉलेज के छात्र बुधवार को कॉलेज में जलभराव, गंदगी, खराब शौचालय, पीने के पानी और मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। छात्रों ने प्रार्थना-पत्र देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। 12वीं के छात्र दिशांत सागर ने बताया कि कॉलेज के खेल मैदान और रास्तों में काफी समय से पानी भरा है। गंदगी और कूड़ा पड़ा होने से छात्रों को आने-जाने में परेशानी होती है। खेलने के लिए मैदान में जाने पर पैर पानी में डूब जाते हैं। कई बार पानी कक्षाओं तक भी पहुंच जाता है। छात्र ने बताया कि कॉलेज में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। जगह-जगह गंदगी और दुर्गंध के साथ मच्छर पनप रहे हैं, जिससे डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है। वहीं, कई शौचालय खराब हैं और उनकी हालत ठीक नहीं है। छात्रों के मुताबिक कॉलेज की छत का प्लास्टर भी जगह-जगह से छूट रहा है और गिर रहा है, जिससे हादसे का खतरा है। मिड-डे मील की गुणवत्ता पर भी सवाल दिशांत ने आरोप लगाया कि स्कूल में मिलने वाला मिड-डे मील भी कई बार खराब गुणवत्ता का होता है। छात्रों का कहना है कि खाने में कभी मक्खी तो कभी कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आती है। इससे कुछ बच्चे बीमार भी हुए हैं। छात्रों ने स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था करने को कहा है। छात्रों ने डीएम को दिए प्रार्थना-पत्र में मांग की कि कॉलेज परिसर से तत्काल पानी की निकासी कराई जाए। नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा हटाने और फॉगिंग-सैनिटाइजेशन कराया जाए। खराब शौचालयों को ठीक कराया जाए और कॉलेज की जर्जर छत व छूट रहे प्लास्टर की भी जांच कराई जाए। छात्रों ने कहा कि हमने प्रधानाचार्य से भी कई बार समस्या के बारे में कहा, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं कराया गया। कॉलेज में कूड़ा डालने के लिए गाड़ी खड़ी कराई जाती है। अब आप ही बताइए, कॉलेज पढ़ने के लिए है या कूड़ा डालने के लिए? छात्रों ने मांग की कि जलभराव और गंदगी की समस्या का समाधान कराया जाए। कार्रवाई नहीं होने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में बुलडोजर चला तो सपा ने खोला मोर्चा:लखनऊ में अखिलेश से मिले पीड़ित, जनौरा नाका में धरने पर बैठे अवधेश
    Next Article
    14 कोसी परिक्रमा मार्ग प्रभावितों के मुआवजे पर सहमति बनी:विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने डीएम के साथ की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment