Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में होली पर बाजार रंग और अबीर से गुलजार:बच्चे सबसे अधिक पसंद कर रहे कार्टून वाली पिचकारी, गुलाबी-गेरुआ गुलाल की बढ़ी मांग

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले में होली का उत्साह चरम पर है। 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली' जैसे गीतों की गूंज के साथ बाजारों से लेकर घरों तक रंगों की रौनक दिखाई दे रही है। मंगलवार सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कपड़ों, क्रॉकरी और नमकीन की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखी गई, जबकि घरों में गुझिया और अन्य पकवान बनने शुरू हो गए हैं। जिले के रुदौली, सोहावल, पटरंगा, कुमारगंज, अमानीगंज, मिल्कीपुर, कुचेरा, बारुन बाजार, इनायत नगर, खजुराहट, बीकापुर, चौरे बाजार और नंसा बाजार सहित प्रमुख बाजारों में रंग, पिचकारी और खानपान की वस्तुओं की जमकर बिक्री हुई। शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के बाजारों में चिप्स, पापड़ और नमकीन की खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही। मांग बढ़ने के कारण चिप्स और पापड़ के दामों में भी वृद्धि दर्ज की गई। बच्चों में पिचकारी को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में 50 रुपये से लेकर 800 रुपये तक की विभिन्न प्रकार की पिचकारियां उपलब्ध हैं। कार्टून, डबल इंजन, सिलिंडर और मोटू-पतलू डिजाइन की पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं। एवेंजर्स थीम वाली पिचकारियां भी बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र हैं। रंगों की बात करें तो गुलाबी और गेरुआ गुलाल की मांग सबसे अधिक है। 250 ग्राम गुलाल 70 से 90 रुपये में बिक रहा है, जबकि अबीर 80 से 100 रुपये तक उपलब्ध है। 50 ग्राम हर्बल रंग की डिब्बी 100 से 150 रुपये में मिल रही है, वहीं साधारण रंग 50 से 70 रुपये तक बिक रहे हैं। कुल मिलाकर, बाजारों में होली का रंग पूरी तरह चढ़ चुका है और सभी लोग उल्लास के साथ इस पर्व की तैयारियों में जुटे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों ने अभी से रंग खेलना शुरू कर दिया है। जिले में 2195 स्थानों पर होलिका दहन होना था, लेकिन कई स्थानों पर अभी तक दहन नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि होलिका दहन आज रात में किया जाएगा और सुबह होली मनाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के कोयला व्यापारी के बेटे-बहू दुबई में फंसे:प्री-वेडिंग फोटोशूट कराने गए थे, 2 मार्च को लौटना था
    Next Article
    राम-जानकी की मूर्ति चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार:महोबा में शादी में आए बारातियों की मूर्तियों पर हुई थी नियत खराब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment