Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा स्थगित:प्रथम वर्ष के छात्रों को द्वितीय वर्ष के प्रश्न पत्र बांटे गए

    9 hours ago

    1

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में चल रही सेमेस्टर परीक्षा एक बार फिर लापरवाही के कारण टाल दी गई। कृषि महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के छात्रों को गलत प्रश्न पत्र वितरित कर दिए गए थे, जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहली पाली की परीक्षा रद्द कर दी। जानकारी के अनुसार, कृषि महाविद्यालय के एग्रीकल्चर बिजनेस मैनेजमेंट प्रथम वर्ष के छात्रों की एबीएम-506 (Agriculture food and marketing- I) विषय की परीक्षा निर्धारित थी। हालांकि, परीक्षा कक्ष में छात्रों को एबीएम-507 (Agriculture food and marketing- II) का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। सिलेबस से इतर प्रश्न पत्र देखकर छात्र-छात्राओं ने कक्ष निरीक्षकों से शिकायत की। इसके बाद विश्वविद्यालय में स्थिति बिगड़ गई और प्रशासन को सोमवार की पहली पाली की परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त करनी पड़ी। फिलहाल, रद्द की गई परीक्षा के लिए नई तिथि घोषित नहीं की गई है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। कृषि अधिष्ठाता डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रश्न पत्र व्यवस्था की जिम्मेदारी रजिस्ट्रार की होती है। वहीं, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. पीएस परमानिक का कहना है कि प्रश्न पत्र में कोई समस्या नहीं थी, बल्कि प्रोफेसर डॉ. महेंद्र सिंह के कहने पर परीक्षा टाली गई। इस प्रकार, विश्वविद्यालय का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी लगातार हो रही इस चूक की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। छात्रों को परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बार-बार ऐसी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोजेदार फल विक्रेताओं की पिटाई पर भड़का गुस्सा:अलीगढ़ में अभद्रता पर नगर निगम प्रवर्तन दल के टीम लीडर के सिर पर 'बाट' से हमला
    Next Article
    CSJMU में स्टूडेंट्स ने सीखी निजामाबाद की 'ब्लैक पॉटरी':चाक पर उकेरी आधुनिक कला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment