Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोजेदार फल विक्रेताओं की पिटाई पर भड़का गुस्सा:अलीगढ़ में अभद्रता पर नगर निगम प्रवर्तन दल के टीम लीडर के सिर पर 'बाट' से हमला

    11 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में सोमवार दोपहर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम और फल विक्रेताओं के बीच झड़प हो गई। नगर निगम की प्रवर्तन दल के रोजेदार फल विक्रताओं से अभद्रता और मारपीट से हंगामा हो गया। मारपीट से आक्रोशित एक फल विक्रेता ने तराजू के 2 किलो के लोहे के बाट से प्रवर्तन दल के टीम लीडर के सिर पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया। इस मामले में नगर निगम ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और हमला करने की एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, विक्रेताओं का आरोप है कि रमजान के महीने में उन्हें गालियां दी गईं और बिना मौका दिए लाठियां बरसाई गईं। इधर, जानकारी पर पहुंचे राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने भी नगर निगम की कार्रवाई को अवैध बताया। दोपहर में पहुंची थी टीम ​सोमवार दोपहर नगर निगम का प्रवर्तन दल तस्वीर महल और तिब्बती कॉलेज के पास अवैध ढकेल (ठेलों) को हटाने पहुंचा था। सड़क के किनारे लगी फलों की ढकेल को ​अचानक हटाने पर दुकानदार उमेर, मजहर और फैजान ने विरोध किया। उनका कहना था कि एक दिन पहले ही उन्हें एक जगह खड़े होने को कहा गया था, आज फिर हटाया जा रहा है। तराजू और छतरी हटाने पर बढ़ा विवाद नगर निगम के प्रवर्तन दल के टीम लीडर मुनेश पाल सिंह ने एक फल विक्रता का तराजू छीनकर ढकेल पर लगी छतरी को हटाना शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर गाली–गलौज शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में प्रवर्तन दल के लोग फल विक्रता पर झपट पड़े। इस दौरान फल विक्रता ने तोलने वाला दो किलो का बाट उठाकर मुनेश पाल सिंह के सिर पर मार दिया। इससे उनको चोट लग गई। इस दौरान एक कर्मचारी राजेश भी घायल हो गए। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामे को शांत किया। हम रोजे से हैं, क्या जहर खा लें फल विक्रेता मोहम्मद जाहिद ने बताया कि वह जमालपुर के रहने वाले हैं। करीब 15 साल से तस्वीर महल चौराहे पर काम कर रहे हैं। रविवार को एक गाड़ी आई और नाली के पास ढकेल लगाने के लिए कहा। इस पर उन्होंने नाली के पास ही ढकेल लगा ली। आरोप लगाया कि सोमवार को दोपहर में नगर निगम की टीम बिना सूचना के ही आ गई। नगर निगम के लोगों ने बिना बात किए ही ढकेल हटाने की कहकर डंडे मारना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि यहां पर सभी फल विक्रता रोजे में हैं, ऐसे में सभी से गाली–गलौज की गई और डंडे मारे गए। आरोप लगाया कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। पास की नर्सरी वालों से कुछ नहीं कहते। हम रोजे से हैं, सुबह से भूखे-प्यासे मेहनत कर रहे हैं, कोई चोरी नहीं कर रहे। हमें बस एक जगह बता दो जहां कमा सकें। फ्री के फल नहीं मिले तो की तोड़फोड़ ​समाजवादी पार्टी के नेता अज्जू इशहाक ने मौके पर पहुंचकर नगर निगम को आड़े हाथों लिया। उन्होंने इसे 'नगर निगम की गुंडागर्दी' करार दिया। आरोप लगाया कि निगम के लोग शाम को 'फ्री के फल' और 'पैसे' मांगते हैं, न मिलने पर गरीबों को निशाना बनाया जाता है। दोदपुर की सड़क खराब है, मेडिकल रोड वीआईपी होकर भी टूटी है, उस पर ध्यान नहीं है। बस गरीबों को उजाड़ने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि वे उन कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराएंगे जिनकी शक्लें वीडियो में मारपीट करते हुए कैद हुई हैं। ​तीन के खिलाफ हुई FIR ​घटना के बाद CO सिविल लाइन सर्वम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मुनेश पाल सिंह की तहरीर पर उमेर, मजहर और फैजान के साथ एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। दो लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। अतिक्रमण के कारण सड़क पर लगाता है जाम मुनेश पाल सिंह का कहना है कि सड़क पर अवैध ढेल और रेड़ी वालों की वजह से जाम लगता है। इनको दो दिन पहले ही ढेल और रेड़ी हटाने के लिए कह दिया। बावजूद इसके इन्होंने अतिक्रमण कर रखा था। जब सोमवार को इन्हें हटाने पहुंचे तो वह लोग आक्रोशित हो गए और बाट से हमला कर दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में तीन बदमाश अवैध हथियारों संग गिरफ्तार:महिला से चेन स्नेचिंग की थी, एक युवक पर पहले से दर्ज है केस
    Next Article
    अयोध्या में कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा स्थगित:प्रथम वर्ष के छात्रों को द्वितीय वर्ष के प्रश्न पत्र बांटे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment