Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में खरीफ-2026 राष्ट्रीय बैठक संपन्न:पंजाब, पंतनगर सर्वश्रेष्ठ; कैक्टस खेती से मिट्टी सुधार पर जोर

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय समूह बैठक खरीफ-2026 का गुरुवार को समापन हुआ। इस अवसर पर चारा अनुसंधान और प्रसार में उत्कृष्ट कार्य के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर को सर्वश्रेष्ठ केंद्र का पुरस्कार प्रदान किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्याम बिहारी गुप्ता और विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.पी.एस. प्रमाणिक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। राज्यमंत्री श्याम बिहारी गुप्ता ने पशुधन संवर्धन और गोबर प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया। कैक्टस की खेती बेहद असरदार उन्होंने बताया कि मिट्टी में लगातार घटते ऑर्गेनिक कार्बन को सुधारने में कैक्टस की खेती बेहद असरदार साबित हुई है। गुप्ता ने कहा कि गोमूत्र और गोबर का उचित संचयन एवं उपयोग कर रासायनिक खादों पर देश की निर्भरता कम की जा सकती है। उन्होंने सरकारी एजेंसियों और राज्य सरकारों से साझा प्रयास करने का आह्वान किया, ताकि इसका सीधा लाभ किसानों तक पहुंच सके। राज्यमंत्री ने शहरी पलायन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को खेतों से जोड़ना आवश्यक है। घरेलू बायोगैस प्लांट योजना का जिक्र उन्होंने झांसी के पलिंदा गांव में एक लाख घरेलू बायोगैस प्लांट लगाने की योजना का भी जिक्र किया। गुप्ता ने जलवायु और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि चारा उत्पादन और पशुपालन इसमें मुख्य जरिया बन सकते हैं। नई दिल्ली की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अंजली और इकार्डा प्रतिनिधि डॉ. शिवकुमार अग्रवाल ने 'चारा फसलें एवं उपयोगिता' विषय पर अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वैज्ञानिकों ने वर्ष भर किए गए शोध कार्यों और उनकी उपलब्धियों की जानकारी भी साझा की। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना और कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। विभागाध्यक्ष डॉ. संजीत कुमार और डॉ. प्रशांत बिसेन ने इसका संयोजन किया। डॉ.विनोद दुबे, डॉ. संजीव सिंह और डॉ. विक्रमजीत सिंह ने इसे सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष बल इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता, निदेशक, विभिन्न राज्यों से आए वैज्ञानिक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने खरीफ सीजन के लिए चारा उत्पादन बढ़ाने,उन्नत तकनीकों को अपनाने और किसानों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खतरनाक कुत्ता सिंबा पकड़ा गया:लखीमपुर खीरी में नगर पालिका ने अभियान चलाकर काबू किया
    Next Article
    बुलंदशहर में दरोगा की एक्सीडेंट में मौत के बाद बवाल:गुस्साए ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो में तोड़फोड़ की, जाम लगाया, तीन घंटे हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment